Suicide: मातम में बदली खुशियां, बारात चढ़ने से पहले दूल्हे ने लगाई फांसी; जानें पूरा मामला

On: March 21, 2026 11:43 PM
Follow Us:
news

Suicide:  बिहार के आरा जिले में बारात चढ़ने से कुछ घंटे पहले सारी खुशियां मातम में बदल गई। यहां शादी से महज तीन घंटे पहले दूल्हे ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। जानकरी के अनुसार मृतक 30 वर्षीय संजीत कुमार, जो पटना के दीघा में कंस्ट्रक्शन साइट पर सुपरवाइजर था। वह बुधवार को बारात निकलने की तैयारी कर रहा था।

मृतक के बड़े भाई रंजीत कुमार ने बताया कि संजीत का दो जून को तिलक था और बुधवार को बिहिया थाना क्षेत्र के फिनगी गांव में बरात जाने वाली थी। सभी लोग बरात ले जाने की तैयारी कर रहे थे। इस बीच वह घर से बिना कुछ बताए संजीत गांव के बगीचे में चला गया।

घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के छोटकी सनदिया गांव की है। संजीत (30) स्वर्गीय भुनेश्वर यादव का छोटा बेटा था। परिजनों के अनुसार वह अचानक घर से निकल गया था। उसी दौरान गांव का ही 9 साल का लड़का आम तोड़ने गया था।

वहां उसकी मुलाकात संजीत से हुई। आम के बहाने दोनों ने आपस में बातचीत की, लेकिन जब लड़का थोड़ी देर के लिए वहां से चला गया तो संजीत ने फांसी लगा ली। लड़के ने शोर मचाया तो लोग मौके पर पहुंचे।Suicide

हाथ पर लिखा था ‘पूजा’
शव की तलाशी लेने पर हाथ पर ‘पूजा’ नाम लिखा मिला, जो कि उसकी होने वाली पत्नी का नाम है। परिजनों का कहना है कि सुबह संजीत ने फोन पर अपनी मंगेतर से बात की थी। जो कपड़े खरीदे थे, उनकी तस्वीरें भी भेजी थीं। घर में सभी लोग शादी की रस्में निपटाने और बारात निकलने की तैयारी में जुटे थे।Suicide

घटना के बाद परिजन उसे तुरंत सदर अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिवार ने पोस्टमॉर्टम कराने से इनकार कर दिया।

परिवार को समझ में नहीं आ रहा है कि सब कुछ सामान्य होने के बावजूद संजीत ने आत्महत्या का यह कदम क्यों उठाया। जिस लड़के से आखिरी बार उससे बात हुई थी, वह भी सदमे में है और अब उसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now