New Road : इस सड़क का निर्माण कार्य अंतिम चरण में, अगले महीने शुरू होगी यातायात; 86.98 करोड़ रुपये आया खर्च

On: March 21, 2026 11:43 PM
Follow Us:
expressway

New Road : केंद्र सरकार के सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी लोगों को बेहतर यतायात सुविधा देने के लिए लगातार एक्सप्रेसवे और हाईवे का निर्माण कर रही है। लोगों को बेहतर रोड सुविधा देने के लिए सरकार द्वारा ये प्रयास किये जा रहे हैं। इसी बीच बिहार के लोगों को बेहतर रोड सुविधा देने के लिए पटना में मंदिरी नाले पर सड़क का निर्माण किया जा रहा हैं। इस सड़क का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है।

आपको बता दें कि इस 1289 मीटर लंबे इस नाले में से 1200 मीटर को ढकने का काम पूरा हो चुका है। पटना स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा इस परियोजना को पूरा किया जा रहा है। जुलाई 2025 के अंत तक इस सड़क पर यातायात शुरू करने की योजना है।

इस प्रोजेक्ट की लागत 86.98 करोड़ रुपये है। सड़क की चौड़ाई 11 मीटर होगी, जिसमें दोनों दिशाओं में 5.5 मीटर की दो लेन होंगी। 3.5 मीटर चौड़ी सर्विस लेन भी बनाई जा रही है। सड़क के नीचे ट्विन बैरल आरसीसी बॉक्स ड्रेन का निर्माण हो रहा है ताकि जल निकासी सुनिश्चित हो।New Road

यह सड़क नेहरू पथ और अशोक राजपथ को जोड़ेगी, जिससे फ्रेजर रोड और बुद्ध मार्ग पर यातायात का दबाव कम होगा। आयकर गोलंबर से सिद्धेश्वरी काली मंदिर तक बनने वाली यह सड़क तीन लाख से अधिक लोगों को लाभ पहुंचाएगी। उत्तरी मंदिरी, दक्षिणी मंदिरी, बापू नगर, चीनाकोठी, क्रिश्चियन कॉलोनी, और वार्ड 21, 24, 25, 26, 27 के निवासियों को इसका फायदा मिलेगा।

सड़क पर स्ट्रीटलाइट्स, साइनबोर्ड, और लैंडस्केपिंग की जाएगी। जल निकासी के लिए तीन डीसिल्टिंग चैंबर, चार स्लुइस गेट्स, और दो रैंप बनाए जा रहे हैं। यह परियोजना मानसून के दौरान जलजमाव को नियंत्रित करने में मदद करेगी।New Road

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now