Rain Alert : देश में इन जगहों पर 48 घंटों तक भारी बारिश, देखें मौसम विभाग की ताजा भविष्यवाणी

On: June 4, 2025 5:28 PM
Follow Us:
weaher

 Rain Alert : बिहार की राजधानी पटना समेत कई जिलों में बादल छाए रहने की संभावना है. कुछ क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश भी हो सकती है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने राज्य के लिए चेतावनी जारी की है, जिसमें 5 जिलों में आंधी-तूफान और तेज हवाओं की आशंका जताई गई है. इसके साथ ही अगले 48 घंटों में तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि का अनुमान भी जारी किया गया है. Rain Alert

प्री-मानसून के बीच मौसम का अचानक बदला मिजाज
इसका एक चम्मच सोने से पहले और आप एक हफ्ते में 7 किलोग्राम वजन कम कर लेंगे।
यह वीनर्स नकली दांतों से 300 गुना बेहतर है! और कीमत बहुत सस्ती है टूटे, टेढ़े, ढीले दांत!
यह चेतावनी ऐसे समय में जारी की गई है जब बिहार में प्री-मानसून की गतिविधियां तेज हो गई हैं. राज्य में गर्मी, नमी और रुक-रुक कर हो रही बारिश का दौर जारी है. मौसम विभाग ने बताया कि कैमूर, रोहतास, नवादा, औरंगाबाद और गया जिलों में मेघ गर्जन, आंधी और ठनका गिरने की संभावना है. इन क्षेत्रों के लिए ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया गया है.

4 जून को कई स्थानों पर आंधी और तेज हवाओं की संभावना
IMD के अनुसार, 4 जून (बुधवार) को बिहार के अलग-अलग स्थानों पर आंधी-तूफान, तेज हवाएं और बिजली गिरने की स्थिति बन सकती है. कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश भी हो सकती है, जिससे सामान्य जनजीवन पर असर पड़ने की आशंका है. Rain Alert

पटना में तापमान गिरा, औरंगाबाद रहा सबसे गर्म
3 जून को पटना का अधिकतम तापमान गिरकर 35.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो पिछले 24 घंटों में 4 डिग्री की गिरावट को दर्शाता है. वहीं, राज्य में सबसे अधिक तापमान औरंगाबाद में 38.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. बांका, शेखपुरा, बेगूसराय, कटिहार और अररिया को छोड़कर बाकी सभी जिलों में भी अधिकतम तापमान में गिरावट देखी गई है.

बुधवार को रहेंगे बादल, हल्की बारिश की संभावना
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, बुधवार को पटना में बादल छाए रह सकते हैं. इसके अलावा, राज्य के कई इलाकों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना भी जताई गई है. IMD ने अगले 48 घंटों के दौरान तापमान में उतार-चढ़ाव की भी संभावना व्यक्त की है. इसमें अधिकतम और न्यूनतम तापमान दोनों में मामूली बदलाव हो सकता है.

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now