Haryana: हरियाणा में डिप्टी सुपरिटेंडेट गिरफ्तार, ऑनलाइन खाते में ली थी रिश्वत, ऐसे खुला राज

On: June 18, 2026 9:33 PM
Follow Us:
haryana acb

Haryana:   चंडीगढ़, 3 जून। एसीबी, रोहतक द्वारा कल दिनांक 2.6.2025 को भ्रष्टाचार के मामले में आरोपी जोगेन्द्र दास, उप अधीक्षक, कार्यालय जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी, पानीपत को तफतीश के दौरान उसके विरूद्ध पूर्ण तथ्य/साक्ष्य प्राप्त होने उपरान्त गिरफ्तार किया गया। आरोपी को आज दिनांक 3.6.2025 माननीय न्यायालय, रोहतक में पेश करके एक दिन का पुलिस रिमांड लिया है।Haryana

शिकायतकर्ता ने एसीबी रोहतक को दी गई अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि आरोपी जोगेन्द्र दास, उप अधीक्षक, कार्यालय जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी, पानीपत द्वारा उसकी लेखाकार सहायक के पद पर पदोन्नति करवाने की एवज में उससे 1,50,000/- रूपये रिश्वत की मांग की गई थी।Haryana

उसके द्वारा दिनांक 21.2.2024 को रिश्वत के कुल 96,000/-रूपये आरोपी के मोबाईल नम्बर 9416148162 पर फोन-पे (Phone-Pay) के माध्यम से व 4,000/-रूपये नकद दिए गये है।

इस मामले में आरोपी जोगेन्द्र दास, उप अधीक्षक, कार्यालय जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी, पानीपत के विरूद्ध अभियोग संख्या 15 दिनांक 26.5.2025 धारा 7, 8,13 पीसी एक्ट 1988, थाना भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो रोहतक दर्ज किया गया।

haryana

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव है वर्तमान में वे Best24News के साथ जुड़े हुए हैं ताजा और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now