Weather Update: हरियाणा में गर्मी से मिलेगी राहत, कई जिलों में होगी भारी बारिश, अलर्ट जारी

On: June 18, 2026 9:42 PM
Follow Us:
WEATHER

Weather Update: हरियाणा में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा हैं। कभी धूप तो कभी बारिश का मौसम बना हुआ है। मौसम विभाग ने ऐसे में आज बारिश होने की असंका जताई है। जिसके चलते बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। IMD का कहना है कि इस दौरान 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। जिसके चलते तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी।

मौसम विभाग ने अनुसार आज प्रदेश के सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल, मेवात जिलों में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई है। इसके साथ ही राज्य के बाकी जिलों में भी कुछ स्थानों पर भी बारिश हो सकती है।Weather Update

मौसम विभाग की मानें, तो आज सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी जिलों में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है।

इस दौरान सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी में आंधी/बिजली/तेज हवाएं (50-60 किमी प्रति घंटे की गति) चलने की संभावना है और प्रदेश के बाकी जिलों में हवा की गति (40-50 किमी प्रति घंटे) रहने की संभावना है।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव है वर्तमान में वे Best24News के साथ जुड़े हुए हैं ताजा और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now