Summer Holidays: हरियाणा के सरकारी स्कूलों में 1 जून 2025 से गर्मी की छुट्टियों शुरू गई है। लेकिन शिक्षकों को छुट्टियों में नई जिम्मेदारी सौंप दी है। राज्य के सभी सरकारी स्कूलों में शिक्षक अब घर-घर जाकर बच्चों का नामांकन बढ़ाने के लिए अभिभावकों से संपर्क करेंगे। हरियाणा शिक्षा विभाग ने आदेश जारी करते हुए कहा है कि गर्मियों में भी नामांकन अभियान जारी रहेगा।Summer Holidays
आदेश के अनुसार प्रत्येक शिक्षक को हर रोज कम से कम 10 माता-पिता से मिलना अनिवार्य होगा। शिक्षकों को बताना होगा कि सरकारी स्कूलों में किस प्रकार की शिक्षा, योजनाएं और सुविधाएं दी जाती हैं ताकि अभिभावक अपने बच्चों को दाखिला दिलाने के लिए प्रेरित हों।Summer Holidays
जो बच्चे किसी भी स्कूल में नामांकित नहीं हैं, लेकिन उनकी स्कूल जाने की उम्र में हैं। ऐसे में उनके परिवारों को मिलकर शिक्षक सरकारी स्कूलों की जानकारी देंगे और बच्चों को दाखिला दिलाने के लिए समझाएंगे।
विभाग को देनी होगी रोजाना रिपोर्ट
शिक्षकों को यह भी रिपोर्ट करना होगा कि उन्होंने किस क्षेत्र में संपर्क किया, किन अभिभावकों से मिले, उनके मोबाइल नंबर क्या हैं और कितने बच्चों का दाखिला कराया गया।
यह पूरी जानकारी एक निर्धारित रिपोर्ट फॉर्मेट में शिक्षा विभाग को देनी होगी, ताकि निगरानी की जा सके कि नामांकन अभियान कितनी प्रभावी ढंग से चलाया जा रहा है.
अब तक 2.5 लाख से ज्यादा बच्चों का हो चुका है दाखिला
राज्य में अब तक 2.5 लाख से अधिक बच्चों का नामांकन सरकारी स्कूलों में हो चुका है.
लेकिन विभाग का मुख्य फोकस बाल वाटिका (pre-primary) और प्राइमरी कक्षाओं पर है, क्योंकि इनमें अभिभावकों की जागरूकता की कमी के कारण नामांकन अपेक्षाकृत कम रहता है.
छुट्टियों में भी खुले रहेंगे स्कूल
शिक्षा विभाग ने यह सुनिश्चित किया है कि गर्मी की छुट्टियों के दौरान भी नामांकन की प्रक्रिया जारी रहेगी। हर स्कूल में कम से कम एक या दो शिक्षक ड्यूटी पर मौजूद रहेंगे ताकि जो अभिभावक स्वयं स्कूल आएं, उनके बच्चों का तुरंत दाखिला किया जा सके।
अधिकारी ने क्या कहा?
खंड शिक्षा अधिकारी, बल्लभगढ़, महेंद्र कुमार ने जानकारी दी कि “शिक्षकों को शिक्षा निदेशालय के आदेशों की जानकारी दे दी गई है. यह व्यवस्था राज्य के सभी सरकारी स्कूलों में लागू होगी।

















