Delhi Mumbai Expressway: देश की सबसे बड़ी 4.9 KM टनल का निर्माण शुरू, 130 KM दूरी होगी कम

On: March 21, 2026 11:45 PM
Follow Us:
tunel

 Delhi Mumbai Expressway: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के मुकुंदरा हिल्स टाइगर रिजर्व क्षेत्र में देश की सबसे चौड़ी दो समानांतर टनल के निर्माण कार्य को अब रफ्तार मिल चुकी है. खुदाई कार्य पूर्ण होने के बाद अब इसमें सड़क निर्माण, सुरक्षा और तकनीकी सुविधाएं जोड़ी जा रही हैं. Delhi Mumbai Expressway

टनल में शामिल होंगे चार-चार लेन और कट एंड कवर तकनीक

इस परियोजना में दोनों टनल की कुल लंबाई 4.9 किमी है. जिसमें 3.3 किमी टनल पूरी तरह पहाड़ के अंदर से गुजरती है जबकि 1.6 किमी हिस्सा ‘कट एंड कवर’ तकनीक से बनाया जा रहा है. हर टनल में चार-चार लेन होंगे जो एक्सप्रेसवे को निर्बाध बनाएंगे.

कठिन परिस्थितियों के बीच पूरी हुई खुदाई
कच्चे पत्थर और जलधाराओं की उपस्थिति के कारण खुदाई कार्य में देरी हुई. लेकिन निर्माण एजेंसी ने सुरक्षा और मजबूती को प्राथमिकता देते हुए कार्य को पूरा किया. पहले टनल जनवरी 2024 तक पूरी होनी थी. लेकिन अब इसका निर्माण दिसंबर 2025 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है. Delhi Mumbai Expressway

Best24News

सुनील कुमार पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 8 साल से सक्रिय है। इन्होंने दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरीभूमि व अमर उजाला में बतौर संवाददाता काम किया है। अब बेस्ट 24 न्यूम में बतौर फाउंडर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now