Bank Holiday List: जून महीनें में बैंक छुट्टियों की भरमार, यहां देखें लिस्ट

On: May 31, 2025 10:11 PM
Follow Us:
bank holidy

Bank Holiday List: जून 2025 शुरू होने से पहले यह जानना बेहद जरूरी है कि इस महीने बैंक कब-कब बंद रहेंगे. इससे आप अपने महत्वपूर्ण वित्तीय काम समय रहते निपटा सकते हैं. भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा जारी बैंक हॉलिडे कैलेंडर के अनुसार, जून में कुल 12 दिन बैंक बंद रहेंगे.

जून 2025 की बैंक हॉलिडे लिस्ट Bank Holiday List

जून महीने में कब-कब बैंक बंद रहेंगे ? Bank Holiday List

1 जून रविवार साप्ताहिक अवकाश सभी राज्य
6 जून शुक्रवार बकरीद केरल
7 जून शनिवार बकरीद अधिकांश राज्य
8 जून रविवार साप्ताहिक अवकाश सभी राज्य
11 जून बुधवार संत कबीर जयंती / सागा दावा सिक्किम, मेघालय
14 जून शनिवार दूसरा शनिवार सभी राज्य
15 जून रविवार साप्ताहिक अवकाश सभी राज्य
22 जून रविवार साप्ताहिक अवकाश सभी राज्य
27 जून शुक्रवार रथ यात्रा / कांग ओडिशा, मणिपुर
28 जून शनिवार चौथा शनिवार सभी राज्य
29 जून रविवार साप्ताहिक अवकाश सभी राज्य
30 जून सोमवार रेमना नी (शांति दिवस) मिजोरम

बकरीद पर कहां मिलेगा लॉन्ग वीकेंड? Bank Holiday List
केरल के कोच्चि और तिरुवनंतपुरम में 6 जून को बकरीद की छुट्टी है.
इसके बाद 7 जून को देशभर में बकरीद अवकाश रहेगा (कुछ राज्यों को छोड़कर).
8 जून को रविवार की साप्ताहिक छुट्टी है.
इस तरह इन शहरों में 6 से 8 जून तक तीन दिन का लंबा वीकेंड मिल सकता है.

बैंक बंद होने पर क्या करें?
अगर बैंक बंद हैं, तो घबराने की जरूरत नहीं है. डिजिटल बैंकिंग सेवाएं जैसे:
UPI
इंटरनेट बैंकिंग
मोबाइल ऐप्स
ATM सेवाएं
बिना किसी रुकावट के चालू रहती हैं. सिर्फ ब्रांच से जुड़े काम जैसे चेक क्लियरेंस, पासबुक अपडेट, फॉर्म सबमिशन आदि बंद दिनों में नहीं हो पाएंगे.

बैंक ब्रांच में जरूरी काम हैं तो अभी निपटा लें
अगर आपको बैंक जाकर कोई अहम काम जैसे डिमांड ड्राफ्ट बनवाना, केवाईसी अपडेट, फिक्स्ड डिपॉजिट क्लोज करना या चेक जमा करना है, तो इसे छुट्टियों से पहले ही पूरा कर लें. इससे आप आखिरी समय की असुविधा से बच सकेंगे.

 

बैंक छुट्टियां कैसे तय होती हैं?
RBI और राज्य सरकारें मिलकर हर साल बैंक छुट्टियों की लिस्ट तैयार करती हैं. ये छुट्टियां मुख्य रूप से इन बातों पर आधारित होती हैं:

राष्ट्रीय पर्व (जैसे गणतंत्र दिवस, स्वतंत्रता दिवस)
धार्मिक त्योहार
राज्य आधारित आयोजन
हर महीने का दूसरा और चौथा शनिवार तथा सभी रविवार
ऑनलाइन बैंकिंग सुविधाएं रहेंगी जारी
NEFT, IMPS, RTGS, UPI और अन्य डिजिटल माध्यमों से बैंकिंग सेवाएं 24×7 उपलब्ध रहती हैं. इसलिए आप छुट्टियों के दौरान भी ऑनलाइन पेमेंट्स, बिल भुगतान और फंड ट्रांसफर आसानी से कर सकते हैं.Bank Holiday List

छुट्टियों की प्लानिंग से बचाएं परेशानी
अगर आप यात्रा, शादी या किसी खास दिन के लिए बैंकिंग से जुड़े काम की योजना बना रहे हैं, तो ऊपर दी गई बैंक हॉलिडे लिस्ट को ध्यान में रखकर ही प्लान करें. इससे आपको समय की बचत और बेहतर अनुभव मिलेगा.

Best24News

सुनील कुमार पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 8 साल से सक्रिय है। इन्होंने दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरीभूमि व अमर उजाला में बतौर संवाददाता काम किया है। अब बेस्ट 24 न्यूम में बतौर फाउंडर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now