New Elevated Road: ग्रेटर नोएडा से दिल्‍ली-गाजियाबाद जाना होगा आसान, बनेगा 4 किलोमीटर लंबा एलिवेटिड रोड

On: March 21, 2026 11:46 PM
Follow Us:
higway

New Elevated Road:   ग्रेटर नोएडा वेस्ट के एक मूर्ति चौक से शाहबेरी और क्रॉसिंग रिपब्लिक होते हुए नेशनल हाईवे-9 और दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे को ग्रेटर नोएडा वेस्‍ट के एक मूर्ति चौक से जोड़ने के लिए एक चार किलोमीटर लंबा एलिवेटिड रोड बनाने की योजना बनाई गई है.

यह रोड शाहबेरी और क्रॉसिंग रिपब्लिक होते हुए नेशनल हाईवे-9 तक जाएगा. इस सड़क के बन जाने से ग्रेटर नोएडा, नोएडा, गाजियाबाद और दिल्ली के बीच बेहतर कनेक्टिविटी होगी.New Elevated Road

बता दें की मार्च में ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण बोर्ड ने इस 400 करोड़ रुपये की लागत वाली एलिवेटेड रोड परियोजना को मंजूरी दी थी.

इसके निर्माण के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) से संपर्क किया गया है और विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (DPR) के लिए बजट भी जारी कर दिया गया है. रिपोर्ट तैयार होने में करीब 4 से 5 महीने का समय लगेगा.

खबरों के माने , तो इस प्रोजेक्ट को ‘रीजनल कनेक्टिविटी रोड’ का दर्जा दिया गया है। यह एलिवेटेड रोड उन कई कनेक्टिविटी प्रोजेक्ट्स में से एक है, जो नोएडा एयरपोर्ट के शुरू होते ही बढ़ने वाले ट्रैफिक को देखते हुए तैयार किए जा रहे हैं. इनमें नोएडा एक्सप्रेसवे बायपास और चिल्ला एलिवेटेड रोड जैसी योजनाएं भी शामिल हैं.

प्रस्ताव के अनुसार, यह 6 लेन की एलिवेटेड रोड 130 मीटर चौड़ी सड़क से शुरू होगी और एक मूर्ति चौक, शाहबेरी और क्रॉसिंग रिपब्लिक को पार करते हुए NH-9 और दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे से जुड़ेगी. अनुमान है कि आने वाले 10 वर्षों में इस क्षेत्र की आबादी 15 से 20 लाख तक पहुंच सकती है.New Elevated Road

 

Best24News

सुनील कुमार पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 8 साल से सक्रिय है। इन्होंने दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरीभूमि व अमर उजाला में बतौर संवाददाता काम किया है। अब बेस्ट 24 न्यूम में बतौर फाउंडर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now