Braking News: दिल्ली के कई इलाकों में दो दिन पेयजल आपूर्ति प्रभावित रहेगी। इसी को लेकर दिल्ली जल बोर्ड ने 31 मई की शाम और एक जून की सुबह पेयजल आपूर्ति प्रभावित होने का लेकर एडवाइजरी जारी की हैं विभाग ने तकनीकी कार्यों के कारण कुछ इलाकों में पानी की आपूर्ति पूरी तरह से बंद या कम प्रेशर बताया है।
दिल्ली जल बोर्ड के अनुसार, 1000 मिमी व्यास की नई महरौली वॉटर मेन को जोड़ने के लिए डियर पार्क पंपिंग स्टेशन परिसर, आईआईटी गेट नंबर 2 और पीडब्ल्यूडी स्टोर, औरंगजेब मार्ग पर इंटरकनेक्शन का कार्य किया जा रहा है। इसके चलते कुतुब यूजीआर और महरौली क्षेत्र को जल आपूर्ति करने वाली डियर पार्क से निकल रही लाइन प्रभावित रहेगी। Braking News
यहा रहेगा शटडाउन: बता दे कि ड्रेन नंबर 12 पर हंसराज भवन, आईटीओ के पास 900 मिमी की किलोकारी मेन पाइपलाइन को ऊंचा करने के लिए 24 घंटे का शटडाउन स्वीकृत किया गया है। यह कार्य 31 मई शाम पांच बजे से प्रभावी होगा। इसके कारण मजनू का टीला, राजघाट, विधानसभा, एनडीएमसी क्षेत्र, हंसराज भवन, सीजीओ कॉम्प्लेक्स, निज़ामुद्दीन, डिफेंस कॉलोनी और साउथ एक्सटेंशन जैसे क्षेत्रों में भी जलापूर्ति प्रभावित रहेगी। Braking News
जानिए किन एरिया में रहेगी बाधित: बता दे कि महरौली टाउनशिप, सर्वप्रिय विहार, बेगमपुर,विजय मंडल, आजाद अपार्टमेंट, अधचिनी, कालू सराय, सर्वोदय एनक्लेव, कटवारिया सराय और कुतुब इंस्टिट्यूशनल एरिया में पानी की आपूर्ति बाधित होगी।Braking News

















