Haryana Weather Alert: हरियाणा में फिर होगी झमाझम बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

On: May 29, 2025 9:10 AM
Follow Us:
Haryana Weather Alert: There will be heavy rain in Haryana again, Meteorological Department has issued an alert

Haryana Weather Alert: हरियाणा राज्य में मौसम आमतौर पर 31 मई तक परिवर्तनशील रहने की संभावना है। इस दौरान उत्तर पूर्वी हवाएं चलने की संभावना से बीच बीच में हल्के बादल तथा हवाएं चलने की संभावना है।

कृषि मौसम विज्ञान विभाग चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के विभागाध्यक्ष डॉ मदन खीचड़ ने बताया कि 28 मई रात्रि से पश्चिमीविक्षोभ के आंशिक प्रभाव से मौसम में बदलाव संभावित जिससे 29 मई व 30 मई के दौरान राज्य के ज्यादातर क्षेत्रों में हवाओं व गरजचमक के साथ कहीं कहीं बूंदाबांदी या हल्की बारिश की संभावना है। जिससे दिन के तापमान में गिरावट परन्तु रात्रि तापमान में हल्की बढ़ोतरी संभावित।

 

हरियाणा में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। लगातार 4 दिनों तक बारिश की संभावना बनी हुई है। पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव के चलते हरियणा के 15 जिलों पूरे हरियाणा में बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग के अनुसार आज प्रदेश के 3 जिलों (पंचकूला, अंबाला और यमुनानगर) में 25-50 प्रतिशत तक तथा 11 जिलों (कुरुक्षेत्र, करनाल, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, मेवात, पलवल, चरखी दादरी, भिवानी, हिसार, फतेहाबाद व सिरसा) में 25 प्रतिशत तक बारिश होने की संभावना है।

P Chauhan

मै पीके चौहान पिछले 6 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now