Haryana Roadways Bus Accident: हरियाणा रोडवेज की किलोमीटर चलने वाली बसे आये दिन टकरा रही है। एक बार फिर जयपुर-दिल्ली नेशनल हाईवे-48 पर भाबरू थाना इलाके में आंतेला फ्लाईओवर पर मंगलवार दोपहर जयपुर से सवारियां लेकर दिल्ली जा रही रेवाडी डिपो की हरियाणा रोडवेज ट्रोले से टकरा गई। हादसे में बस में सवार दो महिला सहित तीन यात्रियों की मौत हो गई तथा बस में सवार 25 सवारिया घायल हो गईं हादसे के बाद अफरा तफरी मच गई। जिनमें गंभीर हाल में 12 घायलों को जयपुर रैफर कर दिया। Haryana Roadways Bus Accident
दिल्ली के लिए हुई थी रवाना: बता दे कि रेवाडी डिपो हरियाणा रोडवेज बस जयपुर से 48 सवारियां बैठाकर दिल्ली के लिए रवाना हुई थी। राजस्थान के आंतेला पुलिया ओवरटेक करते समय बस ट्राले से टकरा गई। हादसे में बस में सवार एक बालक व दो महिला सहित तीन की मौत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी हरियाणा बस की एक साइड के परखच्चे उड़ गए।Haryana Roadways Bus Accident
इनकी हुई मौत: कालवाड़ जयपुर निवासी सुनिल जैन (54) पुत्र पदम जैन, बुलन्दशहर (यूपी) निवासी शकीरा (68) पत्नी कादिर खां, बेगूसराय बिहार हाल जयपुर निवासी रजिया खातून (40) पत्नी मोहमद सुलेमान को मृत घोषित कर दिया। वहीं डीडवाना निवासी श्रेयांसु सिंह (7) ने भी एसएमएस अस्पताल में दम तोड़ दिया
12 सवारियों को किया रैफर: भाबरू थाना पुलिस ने बताया कि हादसे के बाद अलग-अलग एबुलेंस से शाहपुरा, पावटा व आंतेला के सरकारी अस्पतालों में भर्ती कराया गया। जिनमें बिहार हाल जयपुर निवासी मोहमद सुलेमान, मोहमद रूयान, मजिदा खातून, आपत परबीन, बहरोड़ निवासी मोहनसिंह, किरण देवी, राडावास निवासी मेनका, शंकर चौहान, अजीतगढ़ निवासी सुनीलकुुमार, रेनवाल निवासी उस्मान गन्नी, जयपुर निवासी विजेन्द्र, रेणुबाला सहित 25 यात्री घायल हो गए। जिनमें गंभीर हाल में मोहमद सुलेमान, मजिदा खातून, मो रूयान, सहित 12 जनों को रैफर कर दिया।Haryana Roadways Bus Accident
मची चीख पुकार : दुर्घटना में हरियाणा रोडवेज बस के शीशे टूट गए। हादसा देख आसपास के ग्रामीण और वाहन चालक राजमार्ग पर अपने वाहनों को खड़ा कर घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। मौके पर पहुंची पुलिस और एकत्र ग्रामीणों ने बस में फंसे घायल यात्रियों को को बाहर निकलने में जुट गए। हादसे के बाद राजमार्ग पर जाम से काफी दूर तक वाहनों की कतार लग गई। पुलिस ने क्रेन मंगवाकर दुर्घटनाग्रस्त बस को राजमार्ग से हटाकर यातायात सुचारू कराया।Haryana Roadways Bus Accident

















