Haryana News: हरियाणा के सीएम सैनी की प्रेस कॉन्फ्रेंस, जानिये क्या क्या कहा खास ?

On: May 28, 2025 9:40 PM
Follow Us:

Haryana News:  चण्डीगढ़–मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की प्रेस वार्ता

11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के आयोजन के लिए आज आयुष विभाग के साथ रिव्यू बैठक हुई

माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के प्रयासों से 21 जून को 2015 से अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाना शुरू हुआ

योग ने न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को मजबूत किया, बल्कि मानसिक संतुलन बनाए रखने में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाई

हमारे देश की प्राचीन परंपरा ‘योग’ ने साबित कर दिया कि यह केवल शारीरिक कसरत नहीं, बल्कि एक सम्पूर्ण जीवनशैली

 

योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं और ‘स्वस्थ भारत’ की ओर एक और कदम बढ़ाएं- मुख्यमंत्री

इस बार राज्य स्तरीय कार्यक्रम 21 जून को कुरुक्षेत्र में होगा। इसमें लगभग एक लाख लोगों की भागीदारी होगी

इसके साथ ही जिला स्तरीय कार्यक्रम भी सभी 21 जिलों में होंगे, इतना ही नहीं खंड स्तरीय कार्यक्रम भी प्रदेश के 121 ब्लॉकों में होंगे

इस वर्ष मनाए जाने वाले इंटरनेशनल योगा डे की थीम है: Yoga for one Earth, one Health यानि “एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग”

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम के साथ-साथ योग मैराथन, योग जागरण यात्रा सहित अन्य कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा

कार्यक्रम आज से 21 जून तक चलेंगे,इससे आमजन के साथ सभी विभाग कार्य करेंगे

स्वच्छता कार्यक्रम को भी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के साथ जोड़ा जाएगा

प्रदेश के सभी स्कूलों, कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में योग के 3 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे

कार्यक्रम के माध्यम से योग युक्त – नशा मुक्त हरियाणा का भी संदेश दिया जाएगा

योग गुरु बाबा रामदेव जी भी इस कार्यक्रम में शिरकत करेंगे

राज्य सरकार का यह संकल्प है कि योग को जन-जन तक पहुँचाया जाए और हरियाणा को योगमय राज्य बनाया जाए।

Best24News

सुनील कुमार पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 8 साल से सक्रिय है। इन्होंने दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरीभूमि व अमर उजाला में बतौर संवाददाता काम किया है। अब बेस्ट 24 न्यूम में बतौर फाउंडर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now