धारूहेड़ा के ऑक्सब्रिज पब्लिक स्कूल में पुलिस का जागरूकता अभियान

On: September 4, 2026 9:24 AM
Follow Us:
ऑक्सब्रिज पब्लिक स्कूल धारूहेड़ा में जिला पुलिस की नशा मुक्ति टीम ने विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों और साइबर फ्रॉड के प्रति जागरूक किया
ऑक्सब्रिज पब्लिक स्कूल धारूहेड़ा में जिला पुलिस की नशा मुक्ति टीम ने विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों और साइबर फ्रॉड के प्रति जागरूक किया

धारूहेड़ा (Best24News): धारूहेड़ा स्थित ऑक्सब्रिज पब्लिक स्कूल में मंगलवार को पुलिस की नशा मुक्ति टीम द्वारा एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान पुलिस टीम ने विद्यार्थियों को नशे के गंभीर परिणामों और साइबर अपराधों (Cyber Crime) के प्रति जागरूक किया।

ऑक्सब्रिज पब्लिक स्कूल धारूहेड़ा में जिला पुलिस की नशा मुक्ति टीम ने विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों और साइबर फ्रॉड के प्रति जागरूक किया
ऑक्सब्रिज पब्लिक स्कूल धारूहेड़ा में जिला पुलिस की नशा मुक्ति टीम ने विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों और साइबर फ्रॉड के प्रति जागरूक किया

“नशा केवल स्वास्थ्य ही नहीं, परिवार और समाज को भी करता है बर्बाद”

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए निरीक्षक रामपाल एवं जितेंद्र ने युवाओं से अपील करते हुए कहा कि नशा एक ऐसी सामाजिक बुराई है जो व्यक्ति के स्वास्थ्य को नष्ट करने के साथ-साथ उसके परिवार और पूरे समाज को प्रभावित करती है। नशे की लत में पड़कर युवा अपनी सही दिशा खो देते हैं, जिससे उनका भविष्य अंधकारमय हो जाता है।

उन्होंने छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा कि वे नशे जैसी कुरीतियों से दूर रहें और अपनी ऊर्जा को पढ़ाई, खेलकूद व अन्य सकारात्मक गतिविधियों में लगाएं ताकि उनका भविष्य उज्जवल और सुरक्षित बन सके।

ऑक्सब्रिज पब्लिक स्कूल धारूहेड़ा में जिला पुलिस की नशा मुक्ति टीम ने विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों और साइबर फ्रॉड के प्रति जागरूक किया
ऑक्सब्रिज पब्लिक स्कूल धारूहेड़ा में जिला पुलिस की नशा मुक्ति टीम ने विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों और साइबर फ्रॉड के प्रति जागरूक किया

साइबर अपराधों से बचाव के दिए मंत्र

नशा मुक्ति अभियान के साथ-साथ पुलिस टीम ने विद्यार्थियों को वर्तमान समय में बढ़ रहे साइबर क्राइम (Cyber Frauds) के प्रति भी सतर्क किया। अधिकारियों ने छात्रों को अनजान लिंक पर क्लिक न करने, अपने ओटीपी (OTP) व गोपनीय पासवर्ड किसी के साथ साझा न करने तथा किसी भी प्रकार की ऑनलाइन धोखाधड़ी होने पर तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराने की जानकारी दी।

ऑक्सब्रिज पब्लिक स्कूल धारूहेड़ा में जिला पुलिस की नशा मुक्ति टीम ने विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों और साइबर फ्रॉड के प्रति जागरूक किया
ऑक्सब्रिज पब्लिक स्कूल धारूहेड़ा में जिला पुलिस की नशा मुक्ति टीम ने विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों और साइबर फ्रॉड के प्रति जागरूक किया

उन्होंने कहा कि नशा बेचने वालों की असली जगह जेल में है, इसलिए नशे का कारोबार करने वालों की सूचना निःसंकोच होकर पुलिस को दें, पुलिस प्रशासन की ओर से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। नशा एक अभिशाप है इसका मिलकर बहिष्कार करें। अगर आपके पास किसी प्रकार की नशे संबंधी सूचना है कोई व्यक्ति नशे का प्रयोग करता है या नशे की सप्लाई इत्यादि करता है तो इस बारे पुलिस को MANAS हेल्पलाइन नंबर 1933 या 112 नंबर पर सूचित करे। पता व जानकारी बताने वाले व्यक्ति का नाम पता गुप्त रखा जायेगा। रेवाड़ी पुलिस, प्रदेश में नशे के विरुद्ध ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति को पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ लागू करने के लिए संकल्पबद्ध है।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव है वर्तमान में वे Best24News के साथ जुड़े हुए हैं ताजा और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now