Breaking News
Haryana News: रेवाड़ी में महिला लापता, न मायके न पहुची ससुराल Haryana Public Holiday: हरियाणा में इस दिन रहेगा सार्वजनिक अवकाश,सभी स्कूल-कॉलेज और दफ्तर रहेंगे बंद Breaking News: रेवाडी में एक साथ उठी 3 अर्थियां, पूरे गांव की आंखें नम 26 May Rashifal : खुलेगा किस्मत का दरवाज़ा, इन राशियों को मिल सकती है बड़ी खुशखबरी Dharuhera News: गांव के युवाओं ने ठानी स्वच्छता की जिम्मेदारी Haryana Transfer News: राज्य में प्रशासनिक सर्जरी, 24 IAS-HCS अधिकारियों के हुए तबादले, देखें लिस्ट  Haryana News: HCS भर्ती को लेकर सुप्रीम कोर्ट का बडा फैसला PPP 2.0 : हरियाणा में डेटा आधारित सुशासन की नई क्रांति: डा सतीश खोला Haryana News: फैमिली आईडी के फर्जी वाडे को रोकेगा AI जनगणना जागरूकता अभियान: छात्रा वेदिका बनी रेवाड़ी टॉपर

हरियाणा में अब सफाईकर्मी नहीं कर सकेंगे ढीला मस्ती

On: April 13, 2026 7:45 PM
Follow Us:

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने स्वच्छता कार्यक्रम को और अधिक गति देने तथा शहरी स्थानीय निकाय विभाग में और अधिक पारदर्शिता लाने हेतु आज डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण की निगरानी हेतु रियल टाइम ट्रैकिंग पोर्टल और मोबाइल ऐप का शुभारंभ किया।

इस डिजिटल पहल से नगर निगमों, नगर पालिकाओं और नगर परिषदों में लाइव लोकेशन के आधार पर कचरा संग्रहण के कार्य में लगी गाड़ियां और मैनपावर की सटीक जानकारी ऑनलाइन उपलब्ध हो सकेगी।

प्रत्येक नागरिक अपने क्षेत्र और एरिया में चलने वाली गाड़ी की लाइव ट्रैकिंग देख सकता है। इस कदम से यह भी सुनिश्चित होगा कि हर घर से नियमित रूप से कचरा उठाया जा रहा है या नहीं। वर्तमान में 37 नगर पालिकाएं इस पोर्टल पर लाइव हो चुकी हैं।

मुख्यमंत्री आज यहां जिला नगर आयुक्तों (डीएमसी) और नगर निगम आयुक्तों (एमसी) के साथ एक अहम बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। बैठक में शहरी स्थानीय निकाय मंत्री श्री विपुल गोयल भी मौजूद रहे। बैठक में शहरी स्थानीय निकाय विभाग द्वारा क्रियान्वित की जा रही विभिन्न परियोजनाओं की समीक्षा की गई।

(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

 

शहरों में लेगसी वेस्ट पर सख्त निर्देश देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि शहरों में सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जाए। किसी भी शहर में कूड़े-कचरे के ढेर नहीं दिखाई दिए जाने चाहिएं। सरकार का लक्ष्य शहरों को स्वच्छ बनाना है। इसलिए सभी अधिकारियों को जिम्मेवारी के साथ काम करने की आवश्यकता है। स्वच्छता हमारी पहली प्राथमिकता है।

 

15 जून तक सड़कों का नवीनीकरण करें सुनिश्चित

 

नगर निकायों में सड़कों के सुदृढ़ीकरण के संबंध में निर्देश देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि सड़क सुधार कार्यों को तय समय में पूरा किया जाए। निकायों में किसी भी सड़क पर गड्ढे नहीं होने चाहिए। संबंधित अधिकारी सड़कों की मरम्मत की मॉनिटरिंग करें। सड़कों की मरम्मत और रि-कारपेटिंग के कार्य में तेजी लाई जाए और 15 जून तक सभी सड़कों के नवीनीकरण के कार्य को पूर्ण किया जाए।

 

उन्होंने कहा कि जिन निकायों में स्वच्छता से संबंधित नए टेंडर लग चुके हैं, मुख्यालय के अधिकारी उन निकायों का दौरा करें और कार्यों की स्थिति व प्रगति के संबंध में आगामी 7 दिनों में रिपोर्ट प्रस्तुत करें। इसके अलावा, कार्यप्रणाली के प्रदर्शन के आधार पर संबंधित एजेंसी और कॉन्ट्रैक्टर पर कार्रवाई करें।

 

बेहतर प्रदर्शन करने वाले निकायों और सफाई एजेंसियों को किया जाएगा सम्मानित

 

मुख्यमंत्री ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी सफाई कर्मियों की हाजिरी लगवाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि जो निकाय स्वच्छता के मामले में बेहतरीन प्रदर्शन करेगी, उसे सम्मानित किया जाएगा। साथ ही, सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने वाले एजेंसी कॉन्ट्रैक्टर को भी सम्मानित किया जाएगा।

 

उन्होंने कहा कि शहरों में सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करने के लिए शहरों के मुख्य एंट्री और एग्जिट पॉइंट्स पर सीसीटीवी कैमरे लगवाना सुनिश्चित करें। इससे आपराधिक गतिविधियों में भी कमी आएगी।

 

ड्रेनों की सफाई को दें सर्वोच्च प्राथमिकता

 

मुख्यमंत्री ने ड्रेनों की सफाई की प्रगति की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि स्पष्ट समय-सीमा निर्धारित करते हुए ड्रेनों की सफाई से लंबित कार्यों को बिना देरी के पूरा करें। 15 जून तक सभी निकायों के अंतर्गत पड़ने वाले सभी ड्रेनों की सफाई सुनिश्चित करें। मानसून सीजन से पहले अधिकारी ड्रेनों की सफाई को सर्वोच्च प्राथमिकता दें।

 

सीवरेज सफाई से पहले सुरक्षा जांच अनिवार्य

 

श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि यह चिंता का विषय है कि आज भी सीवरेज सफाई के दौरान जानी नुकसान होता है। इसलिए ऐसी व्यवस्था बनाई जाए कि सीवरेज सफाई से पहले सुरक्षा जांच अनिवार्य की जाए। यह चेक किया जाए कि सीवरेज में किसी प्रकार की गैस या अन्य जानलेवा रसायन की उपस्थिति न हों, ताकि सीवर मैन की जान को नुकसान न हो। उन्होंने कहा कि सिस्टम को सुधारने के लिए हमें कड़े कदम उठाने पड़ेंगे।

 

बेसहारा पशुओं की टैगिंग और प्रबंधन

 

बेसहारा गौवंश प्रबंधन की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि ऐसे गौवंश को पकड़ने के बाद गौशाला या नंदीशाला में छोड़ कर उनकी टैगिंग करने की व्यवस्था को सुदृढ़ किया जाए ताकि सम्बंधित गौवंश की समस्त जानकारी विभाग के पास उपलब्ध रहे। साथ ही, लोगों को जागरूक किया जाए कि पशुओं को सड़कों पर न छोड़े। इसके अलावा, ऐसे लोगों की पहचान की जानी चाहिए जो बार-बार अपने पशुओं को बेसहारा छोड़ते हैं और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि सभी शहरों को बेसहारा पशुओं से पूरी तरह से मुक्त करने की दिशा में तीव्रता से कार्य किया जाए।

 

बैठक में बताया गया कि बेसहारा गौवंश को गौशालाओं व नंदीशालाओं में स्थानांतरित करने के सम्बन्ध में स्टेट लेवल कमेटी का गठन किया जा रहा है, जिसमें गौसेवा आयोग के चेयरमैन, शहरी स्थानीय निकाय, पंचायत विभाग, पशुपालन विभाग और संबंधित गौशालाओं के प्रतिनिधि शामिल होंगे।

 

समाधान शिविर में समस्याओं का त्वरित करें समाधान, कोई भी नागरिक असंतुष्ट होकर न लौटे

 

मुख्यमंत्री ने समाधान शिविरों की प्रगति की समीक्षा करते हुए कहा कि संबंधित अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि समाधान शिविर में आने वाले नागरिकों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करें और कोई भी नागरिक असंतुष्ट होकर न लौटे। इसके अलावा, शिकायतों को रिजेक्ट करने का स्पष्ट कारण बताया जाए।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि देशभर में निकायों द्वारा किए जाने वाले कार्यों जैसे स्वच्छता, जल प्रबंधन, सड़क सुदृढ़ीकरण इत्यादि में बेहतरीन कार्य किया जा रहा है तो मेयर, जिला परिषद के चेयरमैन और पार्षद अधिकारियों के साथ स्टडी टूर पर जाएं। वहां की बेस्ट प्रैक्टिस को हरियाणा में लागू करेंगे, ताकि जनता को सुविधाएं मिलें।

सभी अधिकारी जन सेवा के भाव से करें कार्य: मुख्य सचिव

 

बैठक में मुख्य सचिव श्री अनुराग रस्तोगी ने कहा कि सभी निकाय इस वित्त वर्ष के लिए अपने राजस्व लक्ष्य को निर्धारित करें और उसे पूरा करने के अथक प्रयास किए जाएं। सभी निकायों में विज्ञापन स्थलों का ओपन ऑक्शन किया जाए और अवैध होर्डिंग्स यदि कोई है तो उनको हटवाया जाए। उन्होंने कहा कि निकाय प्रशासन सरकार का चेहरा है इसलिए सभी अधिकारियों को व्यक्तिगत रूप से सक्रियता दिखाते हुए जन सेवा के भाव से कार्य करने की आवश्यकता है।

 

बैठक में मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री अरुण कुमार गुप्ता, शहरी स्थानीय निकाय विभाग के आयुक्त एवं सचिव श्री विकास गुप्ता, शहरी स्थानीय निकाय विभाग के महानिदेशक श्री पंकज, मुख्यमंत्री के ओएसडी श्री राज नेहरू, सहित नगर निगमों के आयुक्त, जिला नगर आयुक्त व अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव है वर्तमान में वे Best24News के साथ जुड़े हुए हैं ताजा और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित कर रहे हैं।

Haryana News: रेवाड़ी में महिला लापता, न मायके न पहुची ससुराल

Haryana News: रेवाड़ी: जिले के गांव खोरी की रहने वाली 44 वर्षीय रेखा पत्नी सतवीर बीते 23 मई से लापता हैं। परिजन 3 दिन से उसकी तलाश कर रहे हैं लेकिन महिला का सुराग नहीं लग पाया है। परिजनों का कहना है कि वह न तो अपने मायके पहुंची तथा न हीं ससुराल वापस आई।

परिजनों के अनुसार रेखा सुबह करीब साढ़े नौ बजे अपनी ससुराल मोहनपुर से गांव खोरी आने के लिए निकली थीं, लेकिन देर शाम तक घर नहीं पहुंचीं। इसके बाद परिवार ने उनकी काफी तलाश की, लेकिन अब तक उनका कोई सुराग नहीं लग पाया है।

परिवार का कहना है कि रेखा न तो अपने गांव पहुंची हैं और न ही वापस मोहनपुर लौटी हैं। घटना के बाद से परिजन बेहद परेशान हैं और लगातार उनकी खोजबीन में जुटे हुए हैं। परिवार ने लोगों से अपील की है कि यदि किसी को रेखा के बारे में कोई जानकारी मिले तो तुरंत संपर्क करें।

परिजनों ने महिला की तलाश में लोगों से सहयोग की अपील करते हुए मोबाइल नंबर 9996966971 और 9671579781 जारी किए हैं। परिवार का कहना है कि ज्यादा से ज्यादा लोग इस सूचना को साझा करें, ताकि महिला को खोजा जा सके।

(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});
हरियाणा में इस दिन रहेगा सार्वजनिक अवकाश,सभी स्कूल-कॉलेज और दफ्तर रहेंगे बंद

Haryana Public Holiday: हरियाणा में इस दिन रहेगा सार्वजनिक अवकाश,सभी स्कूल-कॉलेज और दफ्तर रहेंगे बंद

Haryana Public Holiday: हरियाणा सरकार के द्वारा बकरीद की छुट्टी 27 मई से बदलकर 28 मई 2026 कर दी गई है। सरकार के द्वारा अचानक छुट्टियों की तारीख को बदल दिया गया है। मानव संसाधन विभाग के द्वारा एक अधिसूचना जारी किया गया है जिसमें बताया गया है कि सभी सरकारी विभाग बोर्ड निगम यूनिवर्सिटी कॉलेज स्कूल और सरकारी दफ्तर 28 तारीख को पूर्ण रूप से बंद रहेंगे। विभाग के द्वारा स्पष्ट रूप से कहा गया है कि इस दिन कोई भी सरकारी कामकाज नहीं होगा।

पहले 27 तारीख को रखी गई थी छुट्टी

आपको बता दे पहले 27 मई को छुट्टी रखी गई थी लेकिन अब छुट्टियों के तारीख में बदलाव कर दिया गया है और 28 तारीख को छुट्टी रखी गई है।

राज्य सरकार के द्वारा इस संबंध में सभी जिला अधिकारियों और विभाग अध्यक्षों को नोटिस जारी कर दिया गया है। अब बकरीद की छुट्टी को लेकर किसी भी तरह का कंफ्यूजन नहीं है।

बैंक भी रहेंगे बंद

आपको बता दे की 28 तारीख को बैंकों में भी छुट्टियां रहने वाली है ऐसे में अगर आपको बैंक जाना है तो एक बार छुट्टियों की लिस्ट चेक कर लीजिए वरना आपकी परेशानी बढ़ सकती है।

(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

इन राज्यों में 27 तारीख को बंद रहेंगे बैंक

आपको बता दे कि भारत के तमाम राज्यों में 27 तारीख को बैंकों में छुट्टियां रहेगी। नई दिल्ली,उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, पंजाब,हरियाणा, बिहार उत्तराखंड तेलंगाना पश्चिम बंगाल छत्तीसगढ़ झारखंड हिमाचल प्रदेश तेलंगाना आंध्र प्रदेश असम त्रिपुरा मिजोरम मणिपुर नागालैंड मेघालय केरल और जम्मू कश्मीर में 27 तारीख को भी बैंक बंद रहेंगे।

राज्य में छुट्टियां को लेकर कन्फ्यूजन बना हुआ था लेकिन अब सरकार के द्वारा इसके बारे में जानकारी दे दी गई है जिसके बाद छुट्टियां को लेकर कन्फ्यूजन खत्म हो गया है। सरकार के द्वारा नोटिस जारी करने के बाद अब कंफर्म हो गया है कि 27 तारीख को नहीं बल्कि 28 तारीख को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है।

Breaking News: रेवाडी में एक साथ उठी 3 अर्थियां, पूरे गांव की आंखें नम

Breaking News: रेवाड़ी: जिले के बोड़िया कमालपुर गांव में सोमवार का दिन मातम में बदल गया, जब सड़क हादसे में जान गंवाने वाले पिता , पत्नी और बेटे का एक साथ अंतिम संस्कार किया गया। गांव के लोगों ने नम आंखों से तीनों को अंतिम विदाई दी। पिता रतनलाल का कहना है कि उसका सब कुछ खत्म हो गया है। क्योंकि रतनलाल का बृजमोहन इकलौता बेटा था।

गांव में नही जले चूले: हादसे के बाद ही गांव में मातम छाया हुआ है आलम जहां तक है कि दाह संस्कार के दिन गांव में कोई भी चूल्हा नहीं चला गया पूरे गांव की चिंता का विषय बना हुआ है कि एक परिवार पूरा खत्म हो गया। बता दे की बृजमोहन अपने माता-पिता का इकलौती सन्तान थी। बेटा पत्नी सहित तीनों की एक साथ दर्दनाक मोत होने से घर मे मातम छाया हुआ है।

हादसे की खबर मिलते ही पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई और गांव में दिनभर चूल्हे तक नहीं जले।बताया जा रहा है कि इंजीनियर बुजमोहन अपने बेटे निमेष का भविष्य संवारने के लिए उसे कोचिंग सेंटर में दाखिला दिलाने पत्नी अनीता के साथ घर से निकले थे। लेकिन रास्ते में हुए दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे परिवार को उजाड़ दिया।

 

(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

हादसे में ब्रिजमोहन, उनकी पत्नी और बेटे की मौत हो गई। जब तीनों के शव गांव पहुंचे तो माहौल बेहद गमगीन हो गया और हर आंख नम नजर आई।

 

दोपहर के समय गांव के श्मशान घाट में एक ही चिता पर तीनों का अंतिम संस्कार किया गया। पिता रतन सिंह ने भारी मन से कहा कि एक पल में सब कुछ खत्म हो गया। वहीं मां रामकली का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों के अनुसार परिवार का गांव से गहरा लगाव था और वे अक्सर गांव आते-जाते रहते थे। इस हृदय विदारक हादसे ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया।

राज्य में प्रशासनिक सर्जरी, 24 IAS-HCS अधिकारियों के हुए तबादले

Haryana Transfer News: राज्य में प्रशासनिक सर्जरी, 24 IAS-HCS अधिकारियों के हुए तबादले, देखें लिस्ट 

Haryana Transfer News: सोमवार की देर रात हरियाणा में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी हुई। राज्य की कई आईएएस ऑफीसर्स और एचसीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया गया। तत्काल प्रभाव से तबादलों को लागू कर दिया गया है। आपको बता दे कि राज्य के कई जिलों  में प्रशासनिक जिम्मेदारी या नए अधिकारियों को सौंपी गई है।

पलवल और पानीपत में बदले गए DC 

सरकार ने IAS अधिकारी डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ को पलवल के उपायुक्त पद से हटाकर पानीपत का नया डीसी नियुक्त किया है।  डॉ. जैंदर सिंह छिल्लर को पलवल का नया उपायुक्त बनाया गया है। इस बदलाव के बाद दोनों जिलों में प्रशासनिक कमान नए अधिकारियों के हाथों में आ गई है।

फरीदाबाद में भी बदले अहम अधिकारी

समवर्तक सिंह खंगवाल को एचएसवीपी फरीदाबाद का प्रशासक और अतिरिक्त निदेशक अर्बन एस्टेट फरीदाबाद नियुक्त किया गया है। वहीं अमित मान को नगर निगम फरीदाबाद का सचिव बनाया गया है। अनिल कुमार यादव को नगर निगम एनआईटी फरीदाबाद में संयुक्त आयुक्त की जिम्मेदारी दी गई है।

परिवार पहचान प्राधिकरण में नई जिम्मेदारी

शाश्वत सांगवान को हरियाणा परिवार पहचान प्राधिकरण का मुख्य कार्यकारी अधिकारी नियुक्त किया गया है। साथ ही उन्हें नागरिक संसाधन सूचना विभाग में अतिरिक्त सचिव का अतिरिक्त कार्यभार भी सौंपा गया है। उत्सव आनंद को पलवल में अतिरिक्त उपायुक्त-सह-जिला नागरिक संसाधन सूचना अधिकारी लगाया गया है।

(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

कई जिलों में नए सिटी मजिस्ट्रेट तैनात

रोहित कुमार को हिसार का सिटी मजिस्ट्रेट बनाया गया है। वहीं अप्रतिम सिंह को नूंह और प्रमेश सिंह को कैथल का नया सिटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है। इसके अलावा मनोज कुमार-1 को नारनौल में जिला परिवहन अधिकारी-सह-सचिव आरटीए की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

HCS भर्ती को लेकर सुप्रीम कोर्ट का बडा फैसला

Haryana News: HCS भर्ती को लेकर सुप्रीम कोर्ट का बडा फैसला

Haryana News: सुप्रीम कोर्ट ने साल 2001 की हरियाणा HCS भर्ती से जुड़े मामले में पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट के फैसले पर कड़ी नाराजगी जाहिर की है। यह मामला उन 8 HCS अधिकारियों से जुड़ा हुआ है, जिन पर भर्ती प्रक्रिया में गड़बड़ी और पक्षपात के जरिए चयन हासिल करने के आरोप लगाया गया है।Haryana News

15 साल से क्यों है पेंडिग फैसला: सुप्रीम कोर्ट की जस्टिस विक्रम नाथ और जस्टिस संदीप मेहता की बेंच ने जांच अधिकारी को 26 मई को सभी जरूरी रिकॉर्ड के साथ अदालत में पेश होने के आदेश दिए हैं। इसके साथ ही हरियाणा के महाधिवक्ता को भी कोर्ट की सहायता करने के लिए कहा गया है। अदालत ने सवाल उठाया कि पिछले 15 साल से लंबित इस मामले का फैसला अब तक क्यों नहीं हो पाया।Haryana News

कोर्ट ने यह भी पूछा कि जब भर्ती प्रक्रिया में गंभीर अनियमितताओं के संकेत सामने आए थे, तब पूरी परीक्षा को रद्द क्यों नहीं किया गया। सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने हाई कोर्ट के आदेश पर सख्त टिप्पणी करते हुए कहा कि ऐसे फैसले को पलटने में “तीन मिनट” लगेंगे। अदालत ने कहा कि यदि उत्तर पुस्तिकाओं में दोहरी लिखावट, काट-छांट या छेड़छाड़ जैसी बातें साबित होती हैं तो पूरी चयन प्रक्रिया को रद्द किया जा सकता है।

2023 में दाखिल चार्जशीट हो चुकी है रद्द: हाई कोर्ट पहले ही 8 HCS अधिकारियों के खिलाफ 2023 में दाखिल चार्जशीट को रद्द कर चुका है। 4 फरवरी को दिए गए फैसले में हाई कोर्ट ने कहा था कि इन अधिकारियों का नाम मूल FIR में शामिल नहीं था और करीब 18 साल बाद पर्याप्त जांच के बिना उन्हें आरोपी बनाया गया।

(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

HCS भर्ती में भाई-भतीजावाद: हालांकि सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट कहा कि केवल देरी के आधार पर जांच को खत्म नहीं किया जा सकता। अदालत ने यह भी कहा कि हाई कोर्ट ने जांच एजेंसियों के काम में जरूरत से ज्यादा हस्तक्षेप किया। यह पूरा मामला कांग्रेस नेता करण दलाल की याचिका से जुड़ा है, जिसमें 2002 की HCS भर्ती में भाई-भतीजावाद और अनियमितताओं के आरोप लगाए गए थे।

ये 8 अधिकारी उन 64 उम्मीदवारों में शामिल थे, जिनका चयन 2002 में हुआ था। बाद में इनके नाम IAS प्रमोशन के लिए UPSC को भेजे गए पैनल में भी शामिल किए गए, लेकिन विवाद के चलते उस पर अब तक फैसला लंबित है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now