Haryana Govt : हरियाणा सरकार ने लगाए 8 विभागों के लिंक अधिकारी, यहां देखिये पूरी लिस्ट

On: March 21, 2026 11:48 PM
Follow Us:
haryana news

Haryana Govt : हरियाणा सरकार ने अवकाश, प्रशिक्षण, दौरे, चुनाव ड्यूटी अथवा स्थानान्तरण या सेवानिवृत्ति के चलते या किसी अन्य कारण से प्रशासनिक सचिवों की अनुपस्थिति में सम्बन्धित विभागों के कामकाज का सुचारू संचालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से 8 विभागों के लिंक अधिकारी नियुक्त किए हैं।

मुख्य सचिव श्री अनुराग रस्तोगी द्वारा जारी एक पत्र के अनुसार, चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग के मामले में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के प्रशासनिक सचिव को लिंक ऑफिसर-1, उच्च शिक्षा विभाग के प्रशासनिक सचिव को लिंक ऑफिसर-2 और स्कूल शिक्षा विभाग के प्रशासनिक सचिव को लिंक ऑफिसर-3 लगाया गया है।Haryana Govt

उच्च शिक्षा विभाग के मामले में स्कूल शिक्षा विभाग के प्रशासनिक सचिव को लिंक ऑफिसर-1, चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग के प्रशासनिक सचिव को लिंक ऑफिसर-2 और स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के प्रशासनिक सचिव को लिंक ऑफिसर-3 लगाया गया है।

स्कूल शिक्षा विभाग के मामले में उच्च शिक्षा विभाग के प्रशासनिक सचिव को लिंक ऑफिसर-1, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के प्रशासनिक सचिव को लिंक ऑफिसर-2 और चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग के प्रशासनिक सचिव को लिंक ऑफिसर-3 लगाया गया है।

आयुष विभाग के मामले में महिला एवं बाल विकास विभाग के प्रशासनिक सचिव को लिंक ऑफिसर-1, युवा सशक्तिकरण एवं उद्यमिता विभाग के प्रशासनिक सचिव को लिंक ऑफिसर-2 और खेल विभाग के प्रशासनिक सचिव को लिंक ऑफिसर-3 लगाया गया है।

महिला एवं बाल विकास विभाग के मामले में आयुष विभाग के प्रशासनिक सचिव को लिंक ऑफिसर-1, खेल विभाग के प्रशासनिक सचिव को लिंक ऑफिसर-2 और युवा सशक्तिकरण एवं उद्यमिता विभाग के प्रशासनिक सचिव को लिंक ऑफिसर-3 नियुक्त किया गया है।Haryana Govt

युवा सशक्तिकरण एवं उद्यमिता विभाग के मामले में खेल विभाग के प्रशासनिक सचिव को लिंक ऑफिसर-1, आयुष विभाग के प्रशासनिक सचिव को लिंक ऑफिसर-2 और महिला एवं बाल विकास विभाग के प्रशासनिक सचिव को लिंक ऑफिसर-3 लगाया गया है।

खेल विभाग के मामले में युवा सशक्तिकरण एवं उद्यमिता विभाग के प्रशासनिक सचिव को लिंक ऑफिसर-1, महिला एवं बाल विकास विभाग के प्रशासनिक सचिव को लिंक ऑफिसर-2 और आयुष विभाग के प्रशासनिक सचिव को लिंक ऑफिसर-3 नियुक्त किया गया है।

Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now