Kal ka Mausam 28 May 2025 : इन राज्यों में मूसलाधार बारिश के साथ तूफान मचाएगा तबाही, IMD का बड़ा अलर्ट

On: March 21, 2026 11:48 PM
Follow Us:
Kal ka Mausam 28 May 2025: Storm will wreak havoc in these states along with torrential rains, big alert from IMD

Kal ka Mausam 28 May 2025 : प्री मानसून की सक्रियता से कई राज्यों में मौसमी गतिविधियां दिखाई दे रही हैं। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान मौसम के करवट लेने के संकेत दिए हैं। हालांकि, पिछले दिनों केरल में मानसून (Monsoon) की एंट्री के बाद दक्षिण-पश्चिमी राज्यों में बारिश (Rain) का दौर जारी है।

आईएमडी ने उत्तर भारत के दिल्ली-एनसीआर, बिहार, यूपी-एमपी, पंजाब-हरियाणा, राजस्थान में आंधी के साथ बारिश होने का पूर्वानुमान जताया है। अगर, पूर्वानुमान सही साबित होता है तो लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। कहीं-कहीं ओलावृष्टि के साथ आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी जारी की गई है।

इसके अलावा, पहाड़ी राज्यों जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड में भी बारिश की संभावना व्यक्त की गई है। 28 मई को महाराष्ट्र, कर्नाटक, गुजरात, केरल, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना के कई हिस्सों में बारिश का दौर जारी रहेगा तो वहीं, पूर्वोत्तर के राज्यों में बादल मेहरबान रहेंगे। उधर, सिक्किम, ओडिशा और पश्चिम बंगाल के अधिकतर हिस्से खराब मौसम की चपेट में रहेंगे।

यूपी में कल कैसा रहेगा मौसम

उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। आने वाले दिनों में बारिश हो सकती है। आईएमडी ने पूर्वानुमान जताया है कि 31 मई तक प्रदेश में बारिश होने की संभावना जताई है।

मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश में 18 जून तक मानसून के पहुंचने के संकेत दिए हैं। फिलहाल, अच्छी बारिश होने से किसान खरीब की फसल बो सकेंगे। अच्छी नमी होने से मवेशियों के लिए चारा और मक्के, उड़द समेत अन्य फसलें ली जा सकेंगी।

दिल्ली कल का मौसम

दिल्ली में वीकेंड पर हुई बारिश के बाद अब मौसम सुहावना है। लोगों को भीषण गर्मी से काफी राहत मिली है। मौसम विभाग ने अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान जताया है। अभी अगले 3 से 3 दिन बादलों की आवाजाही का दौर जारी रहेगा।

बिहार में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज

बिहार में मौसमी गतिविधियां जारी हैं। राज्य के कई जिलों में तेज आंधी के साथ बारिश दर्ज की जा रही है। मौसम विभाग ने करीब 14 जिलों में आकाशीय बिजली (ठनका) गिरने और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की है। 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली हवाएं मौसम को खुशनुमा बनाए रखेंगी, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलेगी।

राजस्थान का मौसम कैसा रहेगा?

मौसम विभाग ने आगामी दिनों में राजस्थान के कई इलाकों में आंधी चलने और बारिश होने का अनुमान व्यक्त किया है। हालांकि इस दौरान बाकी भागों में तापमान बढ़ेगा।

मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार, बादलों की गरज के साथ आंधी चलने और हल्की बारिश होने का दौर राज्य में कहीं-कहीं आगामी 3-4 दिन जारी रह सकता है।

इसके अनुसार, 27 से 29 मई के दौरान जोधपुर, बीकानेर संभाग, उदयपुर, कोटा, जयपुर संभाग के कुछ भागों में बादलों की गरज के साथ आंधी चलने व कहीं-कहीं हल्की या मध्यम बारिश होने की संभावना है।

मुंबई में भारी बारिश

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने अगले 24 घंटे में मुंबई और उपनगरों में मध्यम से भारी बारिश के साथ आसमान में बादल छाए रहने का अनुमान जताया है। अलग-अलग स्थानों पर आकाशीय बिजली गिरने और तेज हवाओं तथा गरज के साथ बारिश की संभावना है। आईएमडी ने सोमवार को कहा था कि दक्षिण-पश्चिमी मानसून अपनी सामान्य तारीख से 16 दिन पहले मुंबई पहुंच गया है और 1950 के बाद से पहली बार इसका इतनी जल्दी आगमन हुआ है।

कर्नाटक में बारिश का अलर्ट

कर्नाटक के अधिकतर जिलों में मानसून का असर है। कई दिनों से बारिश का दौर जारी है। मंगलवार के लिए दक्षिण कन्नड़ जिले में मौसम विभाग द्वारा जारी ‘रेड एलर्ट’ के बीच पूरे जिले में पिछले चौबीस घंटे में 144.5 मिमी. वर्षा दर्ज की गयी, जिससे जिले के अनेक इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गयी।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now