Railway Station: भोपाल रेलवे स्टेशन अब यात्रियों के लिए सिर्फ एक ट्रांजिट प्वाइंट नहीं रह जाएगा. बल्कि उन्हें यहां पर लग्जरी होटल जैसा अनुभव मिलेगा. नए टर्मिनल भवन में प्लेटफॉर्म नंबर एक पर IRCTC की ओर से एग्जीक्यूटिव लाउंज तैयार किया जा रहा है. जहां सिर्फ ₹50 में वेटिंग रूम से कई कदम आगे की सुविधाएं मिलेंगी.Railway Station
₹50 में मिलेगा एयर कंडीशन लाउंज और लाइव टीवी का आनंद
रेलवे के सीनियर DCM सौरभ कटारिया ने बताया कि यह एग्जीक्यूटिव लाउंज एक ऐसी जगह होगी, जहां यात्री और उनके परिवार सिर्फ ₹50 शुल्क देकर कूलिंग, टीवी, आरामदायक सीटिंग और शांति का अनुभव ले सकेंगे. यह सुविधा पॉड होटल के बाद IRCTC की दूसरी प्रीमियम सेवा होगी.Railway Station
बच्चों के लिए गेमिंग ज़ोन, स्टेशन पर अब नहीं होगी बोरियत
यात्रा के दौरान बच्चों की बोरियत दूर करने के लिए यहां खास गेमिंग एरिया भी बनाया गया है. इसमें लूडो, केरम, सांप-सीढ़ी जैसी पारंपरिक गेम्स के साथ बच्चों और परिवारों के लिए मनोरंजन की सुविधाएं मौजूद होंगी.
₹200 में मिलेगा स्वादिष्ट अनलिमिटेड बुफे
यदि आप यात्रा से पहले या बाद में भोजन करना चाहते हैं, तो ₹200 में आपको अनलिमिटेड शाकाहारी बुफे मिलेगा. इसमें शामिल होंगे:
इडली-सांभर, बड़ा, छोले-भटूरे, वेज बिरयानी
पास्ता, फ्रेंच फ्राइज, वेज थाली, खीर, सूप, चावल, सब्जी-पूरी आदि
ऑन डिमांड पिज्जा, बर्गर जैसी डिशेस भी उपलब्ध रहेंगी
₹100 में नहाने की सुविधा, थकान होगी छू-मंतर
लंबी यात्रा से थक गए हैं? कोई दिक्कत नहीं! ₹100 देकर यात्री साफ-सुथरे बाथरूम में नहाने की सुविधा ले सकते हैं. इसमें तौलिया, शैम्पू, साबुन शामिल हैं. ये सुविधा यात्रियों को फ्रेश होकर आगे की यात्रा करने का अनुभव देगी.
₹100 में मिलेगा VIP लाउंज और रीक्लाइनर चेयर का अनुभव
जो यात्री ज्यादा प्राइवेसी और सुकून चाहते हैं. उनके लिए ₹100 में VIP Executive Lounge की सुविधा भी होगी. इसमें:
रीक्लाइनर चेयर
खास स्नैक्स
गेमिंग सुविधाएं शामिल होंगी.
सस्ते में सुविधाएं, प्रीमियम अनुभव
भोपाल रेलवे स्टेशन का यह एग्जीक्यूटिव लाउंज रेलवे की यात्रियों को बेहतर सेवा देने की दिशा में बड़ी पहल है. आमतौर पर जहां हवाई अड्डों पर इस तरह की सुविधाएं महंगी होती हैं. वहीं यहां रेलवे सिर्फ ₹50 से शुरुआत कर यात्रियों को सस्ती दर पर शानदार अनुभव दे रहा है.
परिवार संग सफर अब और भी आरामदायक
रेलवे का यह कदम न सिर्फ यात्रियों की थकान को कम करेगा. बल्कि परिवार और बच्चों के साथ यात्रा को सुखद और यादगार भी बना देगा. अब स्टेशन पर रुकना भी मनोरंजन और सुविधा का अनुभव बनेगा.

















