Corona: ह​रियाणा में कोरोना के 9 दिन में आए 13 केस, स्वास्थ्य मंत्री आरती राव ने कहा पैनिक न करें

On: March 21, 2026 11:50 PM
Follow Us:

Corona;  हरियाणा में कोरोना के केस तेजी से बढ़ रहे हैं। हरियाणा में महज 9 दिन में 13 मरीज मिल चुके हैं। इनमें से एक मरीज की इंटरनेशनल ट्रैवल हिस्ट्री भी मिली है। देश में भी कोरोना के नए वैरिएंट ने चिंता बढ़ा दी है।

 

हरियाणा में कहां कहां है कोरोना केस

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक प्रदेश में अब तक कोरोना के 13 केस आ चुके हैं। सबसे पहले 2 केस 18 मई को गुरुग्राम में मिले थे, जिसमें मुंबई से लौटी महिला और सिक्योरिटी गार्ड कोविड पॉजिटिव मिले थे। इसके बाद फरीदाबाद में कोरोना के मरीज मिले।

गुरुग्राम में 6, फरीदाबाद में 5 और यमुनानगर व करनाल में 1–1 केस मिले हैं। हरियाणा को लेकर राहत की बात ये है कि अभी तक कोरोना से कोई मौत नहीं हुई है।

इतना ही नहीं फरीदाबाद में कोरोना के जो 5 केस मिले थे, उनमें से 3 मरीज ठीक भी हो चुके हैं। कोरोना की ये रफ्तार चिंता जनक बनती जा रही है। Corona

ऐसी स्थिति में कुछ अहम सवाल खड़े हो गए हैं। जैसे, Haryana  में कोविड-19 का कौन सा वैरिएंट है?, यह वैरिएंट बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक के लिए कितना खतरनाक हो सकता है?, जिन्हें कोरोना की वैक्सीन लग चुकी, उनको कितना खतरा है?

स्वास्थ्य मंत्री आरती राव ने बताया कि कोरोना से घबराने की जरूरत नहीं है। ये वैरिएंट हल्का व मैनेजेबल है। सभी सिविल सर्जनों को इंतजाम करने को कह चुके हैं। हम भारत सरकार की समय-समय पर दी जाने वाली एडवाइजरी को फॉलो कर रहे हैं। लोग पैनिक न करें

Best24News

सुनील कुमार पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 8 साल से सक्रिय है। इन्होंने दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरीभूमि व अमर उजाला में बतौर संवाददाता काम किया है। अब बेस्ट 24 न्यूम में बतौर फाउंडर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now