मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

June 2025 Monthly Horoscope: जून का महीना आपके लिए कैसा रहेगा ? संकट से बचने के लिए ये करें उपाय

On: May 27, 2025 6:58 AM
Follow Us:
June 2025 Monthly Horoscope: How will the month of June be for you? Do these measures to avoid crisis

June 2025 Monthly Horoscope: दो दिन बाद जून का माह शुरू हो जाएगा। ज्योतिषों का कहना है इस बार जून माह में काफी बदलाव होने वाला है। आइए यहां पढें की किस राशि के लिए यह महीना घातक रहेगा तथा उनके लिए क्या उपाय होगा। हर दिन हर राशि के लिए समान नहीं होतां फिर अगर समय रहते बचाव को लेकर उपाय किया तो मानव ​जीवन के लिए सुखमय रहता है।

June 2025 Monthly Horoscope मिथुन : जून महीने के दूसरे सप्ताह में यदि आप अपने समय, धन और उर्जा का अच्छे से सदुपयोग करते हैं तो आपको अपेक्षा से अधिक लाभ और सफलता मिल सकती है। इस दौरान आप अपने विरोधियों पर विजय पाएंगे और आपके यश एवं प्रतिष्ठा में बढ़ोत्तरी होगी। मिथुन राशि के जातकों के लिए जून महीने की शुरुआत मिश्रित फलदायी रहने वाली है।June 2025 Monthly Horoscope

माह के उत्तरार्ध तक आपकी स्थिति और मजबूत हो जाएगी। यदि आप लंबे समय से रोजी-रोजगार को लेकर प्रयासरत थे तो इस दौरान आपकी बहुप्रतीक्षित मनोकामना पूरी हो सकती है। कामकाजी महिलाओं का घर और बाहर दोनों जगह मान-सम्मान बढ़ेगा।

June 2025 Monthly Horoscope उपाय: प्रतिदिन भगवान श्री विष्णु की विधि-विधान से पूजा एवं नारायण कवच का पाठ करें।

मेष: जून महीने के दूसरे सप्ताह में आपका मन किसी अनहोनी या नुकसान की आशंका से ग्रसित रहेगा। इस दौरान मार्केट में अपनी साख को बनाए रखने के लिए अत्यधिक परिश्रम और प्रयास करने होंगे। माह के मध्य में आपको अपनी स्थितियों का सुधारने के अवसर प्राप्त होंगे।

इस दौरान भाई-बहनों के साथ किसी बात को लेकर वाद-विवाद होने की आशंका बनी रहेगी। इस माह सिंगल लोगों की लाइफ में मनचाहे व्यक्ति की इंट्री भी हो सकती है।June 2025 Monthly Horoscope

उपाय: प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा में चालीसा का सात बार पाठ करें। मंगलवार के दिन मंदिर में भगवा ध्वज चढ़ाएं।

June Monthly Horoscope वृषभ : बता दे कि इस बार वृषभ राशि वालों के लिए जून महीने का पूर्वार्ध और उत्तरार्ध दोनों ही शुभ साबित होगा लेकिन बीच के समय में उन्हें अपने कामकाज आदि को लेकर बेहद सावधानी बरतनी होगी। जून महीने की शुरुआत किसी शुभ समाचार से होगी। इस दौरान आप भूमि, भवन, वाहन आदि का क्रय-विक्रय कर सकते हैं। व्यवसाय से जुड़े लोगों को माह के मध्य में जोखिम भरे निवेश से बचने की आवश्यकता रहेगी। इस दौरान आपको लोगों के साथ बात-व्यवहार करते समय विशेष सावधानी बरतनी होगी। थोड़ी सी चूक से संबंध बिगड़ सकते हैं।

माह के तीसरे सप्ताह में अचानक से कोई बड़ी समस्या आने से आपका मन चिंतित रहेगा। इस दौरान आपको लोगों के बहकावे में आने की बजाय अपने विवेक से काम लेना होगा।
उपाय: प्रतिदिन पूजा में लक्ष्मी सहस्त्रनाम का पाठ करें। शुक्रवार के दिन कन्याओं को सफेद मिठाई खिलाकर आशीर्वाद प्राप्त करें।

 

 

June Monthly Horoscope कर्क : कर्क राशि के जातकों के लिए जून महीने की शुरुआत शुभता लिए हुए है। आप बीते कुछ समय से चली आ रही समस्याओं के समाधान खोजने में कामयाब हो जाएंगे। इस दौरान आपको वरिष्ठ एवं प्रभावी लोगों से मनचाही मदद और मार्गदर्शन मिलेगा। हालांकि कार्य विशेष के लिए अधिक भागदौड़ और धन खर्च करना पड़ सकता है।

यह भी पढ़ें  Haryana News: हरियाणा के पूर्व विधायकों पर मेहरबान हुए सैनी सरकार, जल्द होगा पेंशन में इजाफा

माह के मध्य से एक बार फिर चीजें आपके अनुकूल होती हुई नजर आएंगी। इस दौरान आपको कारोबार में मनचाही प्रगति एवं लाभ होगा। इस दौरान आपको ऋण-रोग आदि से मुक्ति मिलेगी। यदि कोई मामला कोर्ट-कचहरी में चल रहा था तो उसमें सुलह समझौता हो सकता है या फिर फैसला आपके पक्ष में आ सकता है।प्रेम और वैवाहिक संबंध की दृष्टि से जून के पूर्वार्ध के मुकाबले उत्तरार्ध का समय कहीं ज्यादा अनुकूल रहेगा।

उपाय: प्रतिदिन पारद शिवलिंग की पूजा एवं शिव महिम्न स्तोत्र का पाठ करें।

June Monthly Horoscope सिंह: सिंह राशि के जातकों के लिए जून का महीना काफी उतार-चढ़ाव लिए रहने वाला है। इस माह आपको कभी चीजें अपने अनुकूल तो कभी प्रतिकूल नजर आएंगी। माह की शुरुआत में आपके सोचे हुए कार्य समय पर मनचाहे तरीके से पूरे होंगे। इस दौरान आप अपनी बुद्धि और विवेक से सभी चीजों को बेहतर तरीके से निबटाने में कामयाब होंगे।

सिंह राशि के जातकों को इस दौरान अपना ईगो और हठ त्यागकर लोगों को मिलाजुलाकर चलना उचित रहेगा। माह के उत्तरार्ध में सत्ता-सरकार से जुड़े मामलों में बड़ी कामयाबी मिल सकती है। इस दौरान आपके कार्य थोड़े कठिनाई के साथ लेकर अंतत: बन जाएंगे।

उपाय: प्रतिदिन भगवान श्री विष्णु की विधि-विधान से पूजा एवं नारायण कवच का पाठ करें।

June Monthly Horoscope कन्या: कन्या राशि के जातकों के लिए जून का महीना गुडलक लिए हुए है। पूर्वार्ध का कुछ समय यदि इग्नोर कर दिया जाए तो पूरे माह आपके साथ सौभाग्य का जुड़ाव बना रहेगा। माह के मध्य तक चीजें आपके अनुकूल होंगी और आपके करियर में मनचाही प्रगति होती नजर आएगी। यदि आप लंबे समय से अपनी नौकरी में बदलाव की सोच रहे थे तो इस माह आपकी यह मनोकामना पूरी हो जाएगी। राजनीति और समाज सेवा से जुड़े कार्य करने वालों का मान-सम्मान बढ़ेगा।

घर-परिवार की दृष्टि से यह महीना आपके लिए अत्यंत ही शुभ रहने वाला है। प्रेम प्रसंग में अनुकूलता बनी रहेगी। परिजन आपके प्रेम संबंध को स्वीकार करते हुए उस पर शादी की मुहर लगा सकते हैं। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा।
उपाय: प्रतिदिन देवी दुर्गा की पूजा में चालीसा का पाठ करें। बुधवार के दिन किसी किन्नर को हरे रंग के वस्त्र दान करें।

June Monthly Horoscope तुला: तुला राशि के जातकों के लिए जून का महीना मिश्रित फलदायी रहने वाला है। दूसरों के बहकावे में आकर कोई भी गलत काम करने से बचें। हालांकि यह स्थिति लंबे समय तक नहीं रहेगी और दूसरे सप्ताह सौभाग्य का साथ मिलने से अधूरे काम पूरे होंगे और आपकी चिंताओं में कमी आएगी। इस दौरान आपके द्वारा करियर-कारोबार के सिलसिले में की गई यात्राएं और प्रयास सफल साबित होंगे।

यह भी पढ़ें  Cyber crime: लाईफ टाइम क्रेडिट कार्ड का लालच पडा महंगा

माह के मध्य में एक बार फिर घर और बाहर आपको कुछेक समस्याओं से जूझना पड़ सकता है। इस दौरान कई बार आपका आत्मविश्वास डगमगाता हुआ नजर आएगा।

माह के अंत में तीर्थयात्रा का संयोग भी बन सकता है। यदि आप विदेश में करियर-कारोबार के लिए प्रयासरत हैं तो माह के अंत तक इससे संबंधित सुखद समाचार प्राप्त हो सकता है।June 2025 Monthly Horoscope

उपाय: प्रतिदिन स्फटिक के श्रीयंत्र की पूजा एवं लक्ष्मी अष्टकम् का पाठ करें।

 

June Monthly Horoscope मीन: मीन राशि के जातकों के लिए जून महीने की शुरुआत आपके लिए सुखद साबित होगी। इस दौरान आपके अटके हुए कार्य बनेंगे। यदि आप बीते कुछ समय से कारोबार में मंदी का सामना कर रहे थे तो उसमें प्रगति एवं लाभ दोनों देखने को मिलेगा। कार्यक्षेत्र में सीनियर आप पर मेहरबान रहेंगे। माह के पूर्वार्ध में आप अपनी वाकपटुता के जरिए लोगों को प्रभावित करने में कामयाब होंगे। इस दौरान स्थायी संपत्ति में आशा के अनुरूप वृद्धि होगी।

माह के मध्य से लेकर तीसरे सप्ताह तक का समय थोड़ा प्रतिकूल रहेगा। इस दौरान आपको कामकाज से जुड़ी मुश्किलों से जूझना पड़ सकता है।

इस दौरान लव अथवा मैरीड लाइफ को सुखमय बनाए रखने के लिए अपने पार्टनर की भावनाओं की उपेक्षा करने से बचना होगा। माह के अंतिम सप्ताह में एक बार फिर खुशियां आपके दरवाजे पर दस्तक देगी। इस दौरान आपके जीवन से जुड़ी समस्याओं में कमी देखने को मिलेगी।

उपाय: प्रतिदिन भगवान श्री विष्णु की पूजा में श्री विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें। किचन में बनी पहली रोटी गाय को खिलाएं।

June Monthly Horoscope वृश्चिक: वृश्चिक राशि के जातकों को जून महीने में अपनी वाणी और व्यवहार पर बहुत ज्यादा नियंत्रण रखने की आवश्यकता रहेगी। इस माह आपकी बात से ही बात बनेगी और बात से ही बात बिगड़ेगी। ऐसे में लोगों के साथ तालमेल बिठाकर चलना ही आपके लिए श्रेयस्कर रहेगा।June 2025 Monthly Horoscope

माह के दूसरे सप्ताह में आपका मन धार्मिक-सामाजिक कार्यों में रमेगा। इस दौरान किसी धार्मिक व्यक्ति का सान्निध्य प्राप्त होगा। माह के मध्य में अचानक कहीं से धन प्राप्त होने की संभावना बनेगी। भूमि-भवन के क्रय-विक्रय की कामना पूरी होगी। स्थायी संपत्ति में वृद्धि होगी।

संतान और किशोर बच्चों के साथ हंसी-खुशी समय बिताने के अवसर प्राप्त होंगे। प्रेम संबंध में नजदीकियां बढ़ेंगी। जीवनसाथी के प्रति एक विशेष नजरिया बनाए रखेंगे और उसकी ख्वाहिशों को पूरी करने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे।

उपाय: प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा में श्री सुंदरकांड का पाठ करें।

June Monthly Horoscope धनु: धनु राशि के जातकों को जून महीने में नकारात्मक चीजों से मन हटाकर सकारात्मक चीजों पर लगाना होगा। इस दौरान सेहत और संबंध पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता रहेगी। परिवार में किसी भी प्रकार का निर्णय लेते समय स्वजनों की भावनाओं की उपेक्षा न करें। यदि आप व्यवसाय से जुड़े हैं तो शार्टकट तरीके से लाभ कमाने से बचें और नियमों की अवहेलना तो भूलकर भी न करें। माह के मध्य से एक बार फिर आपको सौभाग्य का साथ मिलना प्रारंभ हो जाएगा और चीजें आपके मन मुताबिक होने लगेंगी।

यह भी पढ़ें  ASIAN GAMES 2023: बैडमिंटन में 61 साल का टॅूटा रिकोर्ड, रेवाडी में मनाया जश्न

माह के उत्तरार्ध में कामकाज से जुड़ी कुछेक अड़चनें आएंगी लेकिन अंतत: आप उसे दूर करने में कामयाब होंगे। इस दौरान वाहन सावधानी से चलाएं और यात्रा के दौरान अपने सामान और सेहत का विशेष ख्याल रखें।

उपाय: प्रतिदिन केसर का तिलक लगाएं और श्री विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।

June Monthly Horoscope मकर: मकर राशि के जातकों के लिए जून का महीना मिश्रित फलदायी रहने वाला है। हालांकि माह की शुरुआत ठीक-ठाक रहेगी और आपके सोचे हुए कार्य भी मनमुताबिक तरीके से समय पर पूरे होते हुए नजर आएंगे। जून महीने के पहले सप्ताह में आप सुख-सुविधा से जुड़ी चीजों पर बड़ी धनराशि खर्च कर सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को औसत परिणाम प्राप्त होंगे। माह के मध्य में एक बार फिर जिंदगी पटरी पर लौटती हुई नजर आएगी। इस दौरान आप अपने सोचे हुए कार्यों को बेहतर तरीके से अंजाम देने में कामयाब होंगे।

माह के तीसरे सप्ताह में कार्यक्षेत्र में अचानक से कुछेक बड़े बदलाव हो सकते हैं, जिसके चलते आपके सिर पर अनचाही जिम्मेदारियां आ सकती हैं। इस दौरान घर और बाहर दोनों जगह लोगों के साथ उलझने से बचें।

उपाय: प्रतिदिन भगवान शिव की पूजा में रुद्राष्टकं का पाठ करें। शनिवार के दिन पीपल के नीचे सरसों के तेल का दीया जलाएं।

June Monthly Horoscope कुंभ: कुंभ राशि के जातकों के लिए जून का महीना मिलाजुला रहने वाला है। माह की शुरुआत काफी आपाधापी भरी रहने वाली है। इस दौरान छोटे-छोटे कार्यों को पूरा करने के लिए आपको अधिक परिश्रम और प्रयास करने पड़ सकते हैं। अनावश्यक चीजों पर बड़ी धनराशि खर्च होने पर आपका मन खिन्न रहेगा। कारोबार में आय के मुकाबले खर्च की अधिकता रहेगी।

उच्च शिक्षा के लिए प्रयासरत लोगों के राह में कुछेक अड़चनें आ सकती हैं। यदि आप व्यवसाय से जुड़े हैं तो इस दौरान जोखिम भरे निवेश से बचें। माह के मध्य में अपनी सेहत और संबंध पर विशेष ध्यान दें।

हालांकि माह के उत्तरार्ध तक सभी गलतफहमियां दूर हो जाएंगी और आपके रिश्ते एक बार फिर पटरी पर आ जाएंगे। माह के उत्तरार्ध में आप अपने करियर-कारोबार को नई दिशा में कामयाब होंगे। इस दौरान स्वजनों के साथ हंसी-खुशी समय बिताने के अवसर प्राप्त होंगे। June Monthly Horoscope

उपाय: प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा में बजंरग बाण का पाठ करें। मंगलवार के दिन बंदरों को गुड़ चना खिलाएं।

 

 

 

P Chauhan

हमारा मकसद देश की ताजा खबरों को जनता तक पहुंचाना है। मै पिछले 5 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now