Haryana: हरियाणा के ये सात वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी होंगे रिटायर, देखें पूरी लिस्ट

On: May 26, 2025 3:23 PM
Follow Us:
haryana news

Haryana:  हरियाणा पुलिस के सात वरिष्ठ अधिकारी इस साल रिटायरमेंट के बिल्कुल करीब है। इन सात वरिष्ठ अधिकारियों की सेवानिवृति के बाद पुलिस का पूरा चेहरा ही बदल जाएगा।

इस साल हरियाणा पुलिस के सात वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी सेवानिवृत्त होने वाले हैं। इनमें उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ के मूल निवासी 1998 बैच के आईपीएस मनोज यादव भी शामिल हैं, जो वर्तमान में डेपुटेशन पर आरपीएफ, नई दिल्ली में डीजी पद पर तैनात है। आईपीएस मनोज यादव हरियाणा पुलिस के महानिदेशक भी रह चुके हैं। इस बदलाव के बाद विभाग के अंदर भी अधिकारियों में बड़ा फेरबदल संभावित है।

ये छह आईपीएस होंगे सेवानिवृत्त

देश राज सिंह : उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद के मूल निवासी 1990 बैच के आईपीएस देश राज सिंह 30 जून 2025 को सेवानिवृत्त होंगे। अभी वह कमांडेंट जनरल होमगार्ड एंड सिविल डिफेंस हैं।

शिव चरण : जींद निवासी स्टेट पुलिस सर्विस से आईपीएस प्रमोट शिव चरण 30 जून 2023 को सेवानिवृत्त होंगे। वह अभी आईजी, ट्रेनिंग सेंटर सुनारिया पद पर तैनात हैं।

आलोक कुमार राय : उत्तर प्रदेश में गाजीपुर के मूल निवासी 1991 बैच के आईपीएस आलोक कुमार राय 30 सितंबर 2025 को सेवानिवृत्त होंगे। वह अभी डीजी रेलवे एंड कमाडेंड हैं।

संजीव कुमार जैन : उत्तर प्रदेश के मूल निवासी 1991 बैच के आईपीएस संजीव कुमार जैन 30 सितंबर 2025 को सेवानिवृत्त होंगे। वह अभी हरियाणा ह्यूमन राइट कमीशन के डीजी हैं।

ओम प्रकाश सिंह : बिहार में जमुई के मूल निवासी 1992 बैच के आईपीएस ओम प्रकाश सिंह 31 दिसंबर 2025 को सेवानिवृत्त होंगे। डीजी ओपी सिंह हरियाणा नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के प्रमुख हैं।

मोहम्मद अकील : उत्तर प्रदेश में अलीगढ़ के मूल निवासी 1989 बैच के आईपीएस मोहम्मद अकील 31 दिसंबर 2025 को सेवानिवृत्त होंगे। वह अभी हरियाणा के डीजी जेल हैं।

Best24News

ताज़ा हिंदी खबरों का विश्वसनीय स्रोत — Best24News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, शिक्षा और टेक्नोलॉजी से जुड़ी हर जरूरी अपडेट। हम देते हैं तेज़, सटीक और निष्पक्ष खबरें, वह भी सरल और स्पष्ट भाषा में, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now