HomeHaryana NewsHaryana Smart City: हरियाणा के हिसार समेत 7 शहरों की हुई बल्ले...

Haryana Smart City: हरियाणा के हिसार समेत 7 शहरों की हुई बल्ले बल्ले, मिलेगी ये हाइटेक सुविधाएं

Haryana Smart City: हरियाणा वासियों के लिए खुशखबरी है। शहरी स्थानीय निकाय विभाग ने प्रदेश के 7 प्रमुख शहरों को स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत शामिल कर लिया है। इस योजना का उद्देश्य नागरिकों को आधुनिक सुविधाएं प्रदान करना और शहरों को सुरक्षित व सुव्यवस्थित बनाना है।

जिन शहरों को स्मार्ट बनाया जाएगा उनमें हिसार, पंचकूला, पानीपत, रोहतक, सोनीपत, अंबाला, यमुनानगर शामिल है। इस प्रोजेक्ट पर कुल 150 करोड़ रुपये का खर्च आएगा। प्रत्येक शहर में 1000 CCTV कैमरे लगेंगे। इन कैमरों से पूरे शहर की निगरानी की जाएगी, जिससे सुरक्षा, ट्रैफिक और नागरिक सुविधाओं का बेहतर प्रबंधन हो सकेगा।Haryana Smart City

मिलेंगी ये प्रमुख सुविधाएं
1. ट्रैफिक की निगरानी और नियंत्रण के लिए अत्याधुनिक सेंसर और कैमरे।
2. अस्पतालों में उपलब्ध बेड, ऑक्सीजन, एंबुलेंस की जानकारी।

3. अपराध रोकथाम में मददगार सशक्त निगरानी तंत्र।

4. ई-चालान, ट्रैफिक उल्लंघन जैसी घटनाओं पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का इस्तेमाल।

5. किसी भी आपदा या दुर्घटना की स्थिति में तुरंत अलर्ट।

6. प्रदूषण स्तर की रीयल टाइम जानकारी।

7. सफाई और कचरा प्रबंधन की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए निगरानी।

Best24News
Best24Newshttps://best24news.com
सुनील चौहान Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से वे रेवाड़ी, धारूहेड़ा और आसपास के क्षेत्रों की ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments