IAS Rupal Rana: UPSC को देश की सबसे मुश्किल परीक्षा में से एक माना जाता है। इस परीक्षा को पास करने बहुत मेहनत करनी पड़ती है। आज हम आपको यूपी के बागपत जिले के बड़ौद की रहने वाली रूपल राणा ने UPSC 26वां रैंक हासिल किया। रूपल राणा की संघर्ष भरी कहानी लाखों युवाओं के लिए प्रेरणा का स्त्रोत है। IAS Rupal Rana
पापा दिल्ली पुलिस में ASI
रुपल ने तीसरे प्रयास में UPSC परीक्षा पास की। रूपल के पिता दिल्ली पुलिस में एएसआई के पद पर तैनात है। रूपल के पिता ने सफलता प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
मां ने निभाई अहम भूमिका
UPSC मुख्य परीक्षा की तैयारी के दौरान रूपल की मां बीमार हो गईं, जिससे रूपल के लिए मुश्किल स्थिति पैदा हो गई. उन्होंने अपनी बीमार मां की देखभाल करते हुए मैंस परीक्षा की तैयारी जारी रखी।
पेपर से पहले मां की मौत
जब रूपल ने UPSC की मुख्य परीक्षा पास कर ली । यह पल रूपल के लिए बहुत दुखद था क्योंकि उनको प्रेरित करने वाली उनकी मां अंजू राणा की बीमारी के कारण मौत हो गई थी।
पिता ने बढ़ाया हौसला
मां की मौत के बावजूद भी रूपल ने हार नहीं मानी। रूपल के पिता जसवीर राणा ने उनका हौंसला बढ़ाया। उनके पिता ने याद दिलाया कि उनकी यह उपलब्धि उनकी दिवंगत मां को श्रद्धांजलि होगी।

















