Breaking News: देवी अहिल्या बाई सदगुणों की खान थीं : उषा प्रियदर्शी

On: March 21, 2026 11:51 PM
Follow Us:
रेवाड़ी: जिले के बावल विधानसभा में देवी अहिल्या बाई होलकर की 300 वीं जयंती के अवसर पर एक संगोष्ठी कार्यक्रम भाजपा जिला अध्यक्ष डॉक्टर वंदना पोपली की अध्यक्षता में आयोजित किया गया

Breaking News रेवाड़ी: जिले के बावल विधानसभा में देवी अहिल्या बाई होलकर की 300 वीं जयंती के अवसर पर एक संगोष्ठी कार्यक्रम भाजपा जिला अध्यक्ष डॉक्टर वंदना पोपली की अध्यक्षता में आयोजित किया गया । संगोष्ठी की विधिवत शुरुआत दीप प्रज्वलन कर एवं अहिल्याबाई होल्कर के चित्र पर माल्यार्पण से की गई।

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के तौर पर महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष उषा प्रियदर्शनी, बावल विधायक कृष्ण कुमार तथा रेवाड़ी विधायक लक्ष्मण सिंह यादव, पीपीपी कॉर्डिनेटर हरियाणा सरकार सतीश खोला थे । मंच संचालन पंडित हिमांशु पालीवाल ने किया। बावल के मंडल अध्यक्ष रमेश झाबुआ और गढ़ी बोलनी के अध्यक्ष धर्म इस कार्यक्रम के संयोजक रहे।

मुख्य वक्ता महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष उषा प्रियदर्शनी ने कार्यक्रम में बताया गया कि देवी अहिल्याबाई होल्कर का जन्म 31 मई 1725, चौंडी गांव, हैदराबाद अहिल्यानगर जिला, महाराष्ट्र, भारत में हुआ था। 1767 से 1795 तक मराठा संघ के एक भाग मालवा क्षेत्र की शासक थीं। सती प्रथा के खिलाफ शंखनाद करने वाली पहली महिला अहिल्याबाई रहीं। उन्होंने भारतीय भग्नावशेष मंदिरों को नया स्वरूप देने में अहम भूमिका निभाई।

रेवाड़ी: जिले के बावल विधानसभा  में देवी अहिल्या बाई होलकर की 300 वीं जयंती के अवसर पर एक संगोष्ठी कार्यक्रम भाजपा जिला अध्यक्ष डॉक्टर वंदना पोपली की अध्यक्षता में आयोजित किया गया
विधायक कृष्ण कुमार ने अपने सम्बोधन में बताया कि काशी विश्वनाथ, सोमनाथ जैसे प्राचीन मंदिरों का पुनर्स्थापना रानी अहिल्याबाई होल्कर ने की थी । भारतीय राजनीति में अहिल्याबाई होलकर एक ऐसी अपराजिता योद्धा रही जिन्होंने मां भारती के सम्मान के लिए अपने आप को समर्पित कर दी ।

विधायक लक्ष्मण सिंह ने भी अहिल्याबाई होल्कर के जीवन के बारे बताते हुए कहा कि रानी अहिल्याबाई होल्कर का जीवन सामाजिक न्याय और नारी सशक्तिकरण का आदर्श उदाहरण है। उन्होंने कहा कि महारानी अहिल्याबाई के सुशासन और कर्त्तव्यपरायणता, सांस्कृतिक धरोहर और विरासत को कांग्रेस ने देश से छिपाने का काम किया। लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा नेतृत्व के प्रयासों से अब देश इन नायकों को स्मरण कर है।

वहीं जिला अध्यक्ष वंदना पोपली ने बताया की अहिल्याबाई होल्कर न्याय की देवी के रूप में जानी जाती थी। उन्होंने बताया कि देवी अहिल्या बाई सदगुणों की खान थीं। उन्हें शास्त्रों के साथ शस्त्रों की भी शिक्षा प्रदान की गई थी। पति द्वारा युद्ध में जीती गई धन राशि को उन्होनें शासकीय खजाने में जमा करने के लिए कहा था, जो कि उनकी उदारता को दर्शाता है।

जिला अध्यक्ष ने कहा कि रानी अहिल्याबाई होलकर का जीवन और दर्शन आज भी देश के लिए पथप्रदर्शक है। प्रदेश कोऑर्डिनेटर सतीश खोला ने भी रानी अहिल्याबाई होलकर के जीवन के बारे में बताया ।

इस अवसर पर जिला प्रभारी नसीम अहमद, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष रामपाल यादव, वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ अरविन्द यादव.लीगल सेल के प्रदेश सयोंजक गोपाल शर्मा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सिंह राम महलावत, प्रदेश सहसंयोजक आईटी रवि बंसल, कार्यक्रम के जिला संयोजक सुनील ग्रोवर सहसंयोजक कविता गुप्ता व सुरेंद्र वशिष्ठ जिला मीडिया प्रभारी जतिन अरनेजा जिला सचिव कुलदीप चौहान युवा नेता सौरभ सहित सभी प्रदेश स्तरीय जिला स्तरीय वह सभी मंडलों के अध्यक्ष मौजूद रहे।

Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now