New Highway से जुड़ेगा हरियाणा से राजस्थान, लोगों का आसान होगा सफर, होगा बड़ा फायदा

On: May 24, 2025 10:40 PM
Follow Us:
Haryana Update

New Highway: हरियाण से राजस्थान जाने वालों के लिए अच्छी खबर है। हरियाणा से राजस्थान को जोड़ने वाले नए हाईवे की सर्वे शुरू हो गया है। इस नए हाईवे से से चूरू जिले सहित संपूर्ण बीकानेर के लोगों का सफर आसान होने वाला है।

खबरों के अनुसार आमजन के सुगम सफर के लिए केन्द्र सरकार की ओर से सड़कों के सुधार अन्तर्गत महत्वपूर्ण सड़क मार्ग विकसित किए जाने के क्रम में चूरू जिले से नए हाईवे का निर्माण होगा। इस अहम योजना अन्तर्गत बनाए गए प्रोजेक्ट पर काम भी शुरू कर दिया गया है।

चूरू से सिरसा तक बनेगा नया हाइवे

जानकारी के अनुसार हरियाणा के सिरसा से चूरू तक नया हाईवे बनाया जाना प्रस्तावित है। जिसके लिए इस हाईवे की कुल लम्बाई का सर्वे चल रहा है। सूत्रों की माने तो इस सर्वे से पहले सिरसा से करीब 34 किलोमीटर की लंबाई का हिस्सा पहले ही तय किया जा चुका हैं। सिरसा से चूरू जिले तक बनने वाले इस हाईवे से न केवल चूरू, बीकानेर संभाग बल्कि राजस्थान से वाहनों का प्रवेश होगा। जिन्हें हरियाणा और पंजाब तक जाने के लिए सुविधाजनक मार्ग मिलेगा।

निजी कम्पनी कर रही है सर्वे

सिरसा, नोहर और तारानगर होते हुए बनने वाला यह हाईवे चूरू को राष्ट्रीय राजमार्ग से जोड़ेगा। जानकारी के अनुसार एक निजी कंपनी की ओर से इसके लिए सर्वे का काम शुरू कर दिया हैं। निजी कम्पनी सर्वे की रिपोर्ट राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्रालय को सौंपेगी।
इनका कहना है
केन्द्र सरकार की ओर से सड़क सुधारीकरण, विकास एवं विस्तार योजना के माध्यम से हरियाणा राजस्थान को जोड़ने वाले नए प्रस्तावित हाईवे पर कार्य शुरू कर दिया है। इसके लिए राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्रालय की ओर से गति प्रदान की जा रही है। सिरसा चूरू तक का हाईवे राष्ट्रीय राजमार्ग से जुड़ेगा जिससे न केवल चूरू, बीकानेर संभाग बल्कि शेखावाटी सहित राजस्थान के लोगों के लिए सफर आसान हो जाएगा।

Best24News

सुनील कुमार पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 8 साल से सक्रिय है। इन्होंने दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरीभूमि व अमर उजाला में बतौर संवाददाता काम किया है। अब बेस्ट 24 न्यूम में बतौर फाउंडर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now