Fire News: हरियाणा के रेवाडी में कंपनी में लगी आग? 12 गाडियों ने चार घंटे में पाया काबू

On: May 24, 2025 7:05 PM
Follow Us:
हरियाणा के रेवाडी में कंपनी में लगी आग? 12 गाडियों ने चार घंटे में पाया काबू

Fire News: हरियाणा में गर्मी के मौसम में आगजनी के मामले नहीं थम रहे है। एक बार फिर शनिवार को
रेवाड़ी जिले के बावल औद्योगिक क्षेत्र में आगजनी की बडी घटना हो गई । बावल के सेक्टर-6 स्थित सिनार इंडिया पल्प एंड पेपर प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में शनिवार को आग लग गई।प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट को आग का कारण माना जा रहा है। Fire News

 

मची अफरा तफरी: जैसे ही दमकल विभाग को आगजनी की सूचना मिली तो बावल, धारूहेड़ा व रेवाड़ी से करीब एक दर्जन से अधिक फायर विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। फायर कर्मियों ने करीब चार घंटे में आग पर काबू पाया।

दमकल विभाग के अनुसार आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट को आग का कारण माना जा रहा है। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हुई है।

बता दे बावल के सेक्टर-6 स्थित सिनार इंडिया पल्प एंड पेपर प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में टिश्यू पेपर बनाए जाते है। शनिवार को कंपनी में आग लगने से लाखों रुपए का नुकसान होने का अनुमान बताया जा रहा है।

 

Best24News

सुनील कुमार पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 8 साल से सक्रिय है। इन्होंने दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरीभूमि व अमर उजाला में बतौर संवाददाता काम किया है। अब बेस्ट 24 न्यूम में बतौर फाउंडर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now