Accident in rewari: दिल्ली जयपुर हाईवे पर तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को कूचला

On: May 24, 2025 10:27 AM
Follow Us:

Accident in rewari: दिल्ली जयपुर हाईवे पर डूंगरवास के पास एक तेज रफ्तार से आ रही कार ने बाइक को टक्कर मार दी जिससे बाइक सवार खिजूरी के रहने वाले आनंद की मौत हो गई। हादसे के बाद कार सवार फरार हो गया।

थाना धारूहेड़ा पुलिस को दी शिकायत में खिजूरी के रहने वाले रतन ने बताया कि गांव का रहने वालो आनंद बाइक से धारूहेड़ा की ओर आ जा रहा था कि तेज रफ्तार से आ रही कार ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह हाईवे पर गिर गया तथा घायल हो गया।Accident in rewari

उसे रेवाड़ी ट्रामा सेंटर में भर्ती करवया जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है।

P Chauhan

मै पीके चौहान पिछले 6 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now