Breaking News: हरियाणा के इस रेलवे स्टेशन को बम से उडाने की मिली धमकी

On: May 22, 2025 8:35 PM
Follow Us:
हरियाणा के दादरी में रेलवे स्टेशन की बिल्डिंग की उडाने की धमकी मिली। इसी को लेकर वीरवार को रेवाड़ी से बम व डॉग स्क्वायड की टीम रेलवे स्टेशन दादरी पहुंची।

Breaking News: भारत-पाक के बीच बनी तनावपूर्ण स्थिति के बीच हरियाणा में बार बार बम से उड़ाने की धमकी मिल रही है। हरियाणा के दादरी में रेलवे स्टेशन की बिल्डिंग की उडाने की धमकी मिली। इसी को लेकर वीरवार को रेवाड़ी से बम व डॉग स्क्वायड की टीम रेलवे स्टेशन दादरी पहुंची।

टीम ने किया निरीक्षण: बता दे सूचना मिलने पर रेवाड़ी से पहुंची बम व डॉग स्क्वायड टीम ने जीआरपी के साथ दादरी रेलवे स्टेशन पर पहुंची। टीम ने मिलकर सर्च अभियान चलाया। बता दे कि इस टीम इंचार्ज आनंद कुमार के साथ कुलदीप एएसआई, जितेंद्र एएसआई, बम डिस्पोजल स्क्वॉड टीम के संदीप व जीआरपी चौकी इंचार्ज एसआई कृष्ण कुमार शामिल रहे।

इस मौके पर खुफिया विभाग के एसआई बलबीर सिंह व सुरक्षा एजेंट कृष्ण कुमार के साथ संयुक्त रूप से दादरी के रेलवे स्टेशन पर जांच की गई। जिसने रेलवे स्टेशन पर सर्च अभियान चलाया और संदिग्ध वस्तुओं की जांच की। इस दौरान यात्रियों के सामान व अन्य संदिग्ध वस्तुओं की जांच की गई।

धमकी के बीच चलाया अभियान: बता दे कि भारत-पाक के बीच बनी तनावपूर्ण स्थिति के बीच बार बार Haryana  में सरकारी इमारतों को बम से उड़ाने की धमकी मिल रही है। उसी को देखते हुए रेलवे स्टेशनों पर सुरक्षा कड़ी की गई है।

 

Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now