Haryana PPP Scheme: हरियाणा सरकार का बड़ा ऐलान, इन लोगों को फैमिली आईडी से मिलेगी सारी सुविधाएं

On: March 21, 2026 11:56 PM
Follow Us:
Haryana news

Haryana PPP Scheme: हरियाणा सरकार की ओर से लोगों के लिए कई योजनाएं चलाई गई हैं. इनमें से एक परिवार पहचान पत्र योजना है. इस योजना के तहत 1.80 लाख रुपये से कम वार्षिक आय वाले परिवारों के लिए सरकार ने घोषणा की है. हाल ही में चंडीगढ़ से हुई इन घोषणाओं के बाद राज्य के लाखों परिवारों को सीधा लाभ मिलने जा रहा है. ये स्टोरी में परिवार आईडी योजना के तहत परिवारों के लिए की गई घोषणाओं के बारे में पूरी जानकारी दी गई है. आइए जानते हैं 1.80 लाख रुपये से कम वार्षिक आय वाले परिवारों को इस योजना के तहत होने वाले फायदों के बारे में…. Haryana PPP Scheme

बीपीएल राशन कार्ड योजना से मिलेगा सस्ता अनाज 

हरियाणा सरकार अब 1.80 लाख रुपये से कम सालाना आय वाले परिवारों को BPL राशन कार्ड देने जा रही है. इस कार्ड के जरिए पात्र परिवारों को सरकारी राशन डिपो से रियायती दरों पर गेहूं, चावल, दाल और तेल जैसी जरूरी चीजें मिलेंगी. इससे उन गरीब परिवारों को सीधा लाभ मिलेगा जो अब तक सामान्य दरों पर राशन खरीद रहे थे.

मुफ्त इलाज की सुविधा से दूर होंगी स्वास्थ्य चिंताएं Haryana PPP Scheme
सरकार का अगला बड़ा कदम है निशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं. जिन परिवारों की वार्षिक आय 1.80 लाख रुपये से कम है. उन्हें अब सरकारी अस्पतालों में मुफ्त इलाज, जांच और दवाएं दी जाएंगी. सरकार का उद्देश्य है कि गरीबी रेखा के नीचे जीवन जीने वाले नागरिकों को स्वास्थ्य संबंधी खर्चों से राहत मिले और उन्हें इलाज के लिए कर्ज ना लेना पड़े.

बच्चों की पढ़ाई के लिए सरकार देगी शिक्षा सहायता  Haryana PPP Scheme

शिक्षा में समानता लाने के लिए, हरियाणा सरकार ने गरीब परिवारों के बच्चों को पढ़ाई में मदद देने का फैसला किया है. इसके तहत फीस में छूट, छात्रवृत्ति, किताबें और ड्रेस जैसी सुविधाएं मुफ्त दी जाएंगी. इससे राज्य के लाखों गरीब बच्चों को स्कूल और कॉलेज तक शिक्षा जारी रखने में मदद मिलेगी.

परिवार पहचान पत्र से तय होगा पात्रता Haryana PPP Scheme
इन सभी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए जरूरी है कि परिवार का नाम परिवार पहचान पत्र (PPP) डेटाबेस में रजिस्टर्ड हो. सरकार की सभी सामाजिक योजनाओं का आधार अब यही पहचान पत्र बनेगा. जिस परिवार की आय 1.80 लाख से कम है. उन्हें स्वचालित रूप से योजनाओं में शामिल किया जाएगा और किसी अलग आवेदन की आवश्यकता नहीं होगी.

पात्रता जांच के लिए शुरू हुई ऑनलाइन सुविधा Haryana PPP Scheme
राज्य सरकार ने PPP पोर्टल पर एक ऑनलाइन सुविधा शुरू की है, जहां कोई भी नागरिक यह जांच सकता है कि उसके परिवार की वार्षिक आय कितनी दर्ज है और क्या वह सरकारी योजना का लाभ लेने के योग्य है या नहीं. अगर किसी परिवार की आय गलत दर्ज है. तो वह सुधार के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकता है.

लाखों परिवारों को होगा सीधा लाभ
हरियाणा में ऐसे लाखों परिवार हैं. जिनकी सालाना आय 1.80 लाख रुपये से कम है. सरकार की इस पहल से इन्हें राशन, इलाज और शिक्षा जैसी मूलभूत सेवाएं मुफ्त में मिलने लगेंगी. जिससे उनका जीवनस्तर बेहतर होगा और आर्थिक बोझ भी कम होगा.

Best24News

सुनील कुमार पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 8 साल से सक्रिय है। इन्होंने दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरीभूमि व अमर उजाला में बतौर संवाददाता काम किया है। अब बेस्ट 24 न्यूम में बतौर फाउंडर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now