Weather Alert: देश के इन हिस्सों में अगले 4 दिन होगी भारी बारिश , मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

लेखक: Best24News
प्रकाशित: 22 मार्च 2026, 5:28 AM
Weather Alert 2

Weather Alert:  #मौसम_अपडेट:- मई महीने के पहले पखवाड़े मे देखने को मिली बारिश की गतिविधियां, आने वाले समय में मौसम में देखने को मिल सकता है उतार-चढ़ाव।

मई महीने के पहले 15 दिनों में मैदानी क्षेत्रों में मौसम में परिवर्तन देखने को मिला। इन 15 दिनों के अंदर मैदानी हिस्सों में तूफान, बारिश, ओलावृष्टि और गरज-चमक की स्थितियां देखने को मिली जिसके कारण तापमान बहुत ऊपर तक नहीं गया।
लेकिन अभी भी मैदानी क्षेत्रों में कहीं कहीं अर्थात् छिटपुट जगहों पर बारिश की गतिविधियां देखने को मिल रही है।
लेकिन ज्यादातर मैदानी भागों में मौसम साफ है। तापमान बढ़ चुका है जो 40°C पार कर गया है लू जैसे हालात बन चुके हैं जो कुछ दिन ओर जारी रहने वाली है।

क्या आगे मौसम में परिवर्तन होगा?:-
वर्तमान समय में किये गये मौसम विश्लेषण से संकेत मिलने लगे हैं कि एक पश्चिमी विक्षोभ 19/20 मई के आस-पास आ सकता है। जिसका प्रभाव मैदानी हिस्सों (पंजाब, हरियाणा, दिल्ली एनसीआर और यूपी) में दिखाई दे सकता है। इस दौरान बारिश की गतिविधियां, आंधी और कुछ एक जगह ओलावृष्टि देखने को मिल सकती है।
लेकिन फिलहाल यह एक पूर्वानुमान है। इसके बारे में ओर विश्लेषण करके और समयानुसार जानकारी दे दी जाएगी।

Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now