Mausam Update: मानसून 2025 को लेकर बड़ी अपडेट! इस दिन देगा भारत में दस्तक

On: March 21, 2026 11:58 PM
Follow Us:
HARYANA 54

Mausam Update: #Monsoon2025: मॉनसून 2025 फिर से आगे बढ़ा, श्रीलंका और मालदीप के आंतरिक इलाको तक पहुंचा:
भारत में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून 2025 ने अपने विस्तार की रफ्तार तेज कर दी है। आज मॉनसून ने दक्षिणी अरब सागर, कोमोरिन क्षेत्र, मालदीव, श्रीलंका के तटीय और दक्षिणी इलाकों, दक्षिणी व पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी, अंडमान सागर और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह के अधिकांश हिस्सों में दस्तक दे दी है।

इससे पहले 13 मई को मॉनसून ने दक्षिण अंडमान सागर, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के दक्षिणी हिस्सों और दक्षिण बंगाल की खाड़ी में प्रवेश किया था।

मानसून की वर्तमान स्थिति:
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, मानसून की उत्तरी सीमा (Northern Limit of Monsoon – NLM) फिलहाल इन निर्देशांकों से गुजर रही है:
5°N/65°E → 6°N/70°E → 6.5°N/75°E → 7°N/80°E → 9°N/85°E → 12°N/90°E → 15°N/93°E → 19°N/97°E

आने वाले दिनों में मॉनसून की प्रगति:
अनुकूल परिस्थितियों के कारण अनुमान है कि अगले 3 से 4 दिनों के भीतर मॉनसून और भी इलाकों में आगे बढ़ेगा।
इसके तहत दक्षिण और मध्य बंगाल की खाड़ी, उत्तर-पूर्व बंगाल की खाड़ी, दक्षिणी अरब सागर के शेष हिस्से, मालदीव और श्रीलंका के आंतरिक भाग में मॉनसून की पहुंच तय समय से पहले हो जाएगी।

मॉनसून 2025 की गति अब औसतन सामान्य बनी हुई है और इसका प्रभाव धीरे-धीरे दक्षिण एशिया के अन्य हिस्सों में भी देखने को मिलेगा। कृषि और जल संसाधन से जुड़े क्षेत्रों के लिए यह खबर राहत भरी है।

Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now

और पढ़ें