Haryana News: हरियाणा के जिला सिरसा में नगर परिषद ने बडा फैसला लिया है। नगर परिषद की ओर से 84 पार्कों के टेंडर रद्द कर दिए गए हैं। सबसे अहम बात यह है ये टेंडर रद्द किए जाने के बाद अब नगर परिषद द्वारा खुद इनकी देखभाल की जाएगी। यह सभी टेंडर पूर्व में किए गए थे।Haryana News
ठेकेदारो को बडा झटका: कई सालो से ठेके नाम पर मलाई खा रहे लोगों को अब बडा झटका लगा है। टेंडर रद्द किए जाने ऐसे में ठेकेदारों को भी नगर परिषद से गहरा झटका लगा है। नगर परिषद की ओर से इन टेंडरों की जांच भी करवाई जाएगी कि पार्कों के विकास में कितना पैसा खर्च हुआ है और बाकी पैसा कहां गया।Haryana News
बता दे कि पिछले काफी समय से सिरसा नगर परिषद के अधीन आने वाले 84 पार्कों की देखभाल न होने और सफाई सहित अन्य शिकायतें आ रही थी। सभी टेंडर अलग-अलग ठेकेदारों के पास थे। लाखों रूपए खर्च करने के बावजूद कोई व्यवस्था नहीं थी।
बता दे कि सिरसा शहर में एक नहीं सभी पार्कों की हालत बदहाल है। कई पार्कों में फव्वारे नहीं चलते और न ही सफाई होती है और न ही डस्टबीन की सुविधा है। ऐसे में पार्कों में घूमना तो दूर लोग आना तक छोड़ गए हैं। उनके लिए भी समस्या का सबब बन गए हैं। लाखो रूपए का टेंडर देने के बाजवूद पार्को में कार्य नहीं हो रहा था।




















