IMD Monsoon Update: भारत में प्री-मानसून की गतविधि होगी इस दिन से शुरू, इन राज्यों मे होगी भारी बारिश

On: March 22, 2026 9:07 AM
Follow Us:
_weather

 IMD Monsoon Update: देश के कई राज्यों में तेज गर्मी और बढ़ते तापमान के बीच अब लोगों को मानसून का बेसब्री से इंतजार है. मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम मानसून इस बार तय समय से चार दिन पहले, यानी 27 मई 2025 को केरल तट पर दस्तक देगा. आमतौर पर मानसून 1 जून को केरल पहुंचता है.

गुजरात में अगले दो दिन छाए रहेंगे बादल, फिर बढ़ेगा तापमान

गुजरात में रविवार और सोमवार को बादल छाए रहने और बारिश होने की संभावना है. इससे थोड़ी राहत जरूर मिलेगी. लेकिन इसके बाद तापमान फिर से 40 से 42 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है. अगले सात दिनों में तापमान में 3 से 5 डिग्री तक की बढ़ोतरी होने का अनुमान है.IMD Monsoon Update

गुजरात के सभी जिलों में हल्की बारिश की संभावना
स्थानीय मौसम विभाग के वैज्ञानिक परेश गोस्वामी के अनुसार गुजरात के सभी जिलों में रविवार को हल्की बारिश हो सकती है. साथ ही हवा की रफ्तार 30 से 40 किमी प्रति घंटा तक रहेगी. जिससे मौसम कुछ हद तक सुहाना बना रहेगा.

24 मई से शुरू होंगी प्री-मानसून गतिविधियां
मौसम विभाग का अनुमान है कि 24 मई से गुजरात में प्री-मानसून गतिविधियां शुरू हो जाएंगी और 28 मई तक तेज हवा और बारिश देखने को मिलेगी. इस बार दक्षिण-पश्चिम मानसून के दौरान 98% से 106% तक बारिश होने की उम्मीद है. यानी मानसून इस बार सामान्य से बेहतर रह सकता है.

देशभर में मौसम ले रहा है करवट
शनिवार को राजस्थान के कोटा और भरतपुर समेत कई जिलों में बारिश हुई. मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश के सभी जिलों में तूफान, बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी किया है. आज यानी रविवार को 30 जिलों में आंधी और तेज बारिश की संभावना जताई गई है.

16 साल बाद तय समय से पहले आएगा मानसून
यदि मानसून 27 मई को केरल पहुंचेगा, तो यह पिछले 16 वर्षों में सबसे जल्दी आने वाला मानसून होगा. इससे पहले 2009 में मानसून 23 मई को 2018 में 29 मई को और 2024 में 30 मई को केरल पहुंचा था. इस बार मानसून के जल्दी आने से खेती-किसानी और जल संकट से जूझ रहे राज्यों को राहत मिलने की उम्मीद है.IMD Monsoon Update

Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now