Political News Haryana: हरियाणा के जिला रेवाड़ी के औद्योगिक कस्बे में बास रोड Dharuhera पर शिवसेना की एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक के मुख्य अतिथि शिवसेना हरियाणा के राज्य प्रमुख नीरज सेठी मौजूद रहे।
उन्होंने संगठन के विकास, अनुशासन और समर्पण की भावना पर जोर देते हुए कहा कि शिवसेना की विचारधारा जनहित और राष्ट्रहित को समर्पित है। हरियाणा में पार्टी को जमीनी स्तर तक मजबूत किया जाएगा। इस अवसर पर शिवसेना हरियाणा के समन्वयक गोपाल कृष्णा शर्मा संगठन की वर्तमान रणनीतियों और भविष्य की योजनाओं पर प्रकाश डाला।
राजेश सैनी बने उपप्रमुख: बैठक के दौरान राजेश सैनी को दक्षिण हरियाणा का उपप्रमुख घोषित किया गया। मानवेंद्र कुमार उर्फ लाला को धारूहेड़ा प्रमुख, रेणु देवी को महिला इकाई का प्रमुख नियुक्त किया।Political News Haryana

उन्होंने कहा नियुक्ति संगठन के क्षेत्रीय ढांचे को और अधिक सशक्त बनाएगी। इस विशेष बैठक में कई अन्य प्रमुख नेताओं की भी उपस्थिति रही, जिनमें विशेष रूप से जय सुमनाक्षर और मंगेराम गुर्जर का नाम उल्लेखनीय है। इन दोनों वरिष्ठजनों ने भी संगठन के लिए अपने विचार साझा किए और कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर पार्टी को सशक्त बनाने का संदेश दिया।
शिवसेना हरियाणा की यह बैठक न केवल संगठन के लिए एक नई दिशा का संकेत थी, बल्कि यह भी साबित किया कि जब संकल्प, संगठन और समर्पण एक साथ आते हैं, तो हर बदलाव संभव है।Political News Haryana
बैठक में सुरेंद्र सिंह जाँघू, राजपूत सभा भिवाड़ी के उपाध्यक्ष लाखन सिंह राठौड़, सुनील जोधवाल, महेंद्र चौहान, रोहतास यादव, संजय ठकराल भानु शर्मा, नरसी गुर्जर, राकेश शेरावत, संदीप,बहुत से कार्यकर्ता मौजूद रहे।
















