Rewari News: ततारपुर इस्तमुरार स्कूल में विजेताओं को किया सम्मानित

On: March 22, 2026 9:27 AM
Follow Us:
tatrpur school

Rewari News: राजकीय आदर्श संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ततारपुर इस्तमुरार में मिशन बुनियाद में चयनित होने वाले 5 छात्रों और विज्ञान प्रदर्शनी में विजेताओं को प्रार्थना सभा में सम्मानित किया गया। इस मौके पर अभिभावक भी मौजूद रहे।

विभाग द्वारा आयोजित मिशन बुनियाद में तृतीय परीक्षा चरण के बाद विद्यालय से पांच बच्चों का चयन हुआ है कार्यकारी प्राचार्य विनोद मेहता ने सभी बच्चों, उनके अभिभावकों और तैयारी करवाने वाले अध्यापकों को बधाई देते हुए भविष्य के लिए और नए कीर्तिमान स्थापित करने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर छात्र गौरव , वितेश, जीविका, अनंत राव, अंशुमन , सागर को सम्मानित किया।

इनको को किया सम्मानित: इसी मौके पर स्कूल टीम की ओर से जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में स्नेहा, हिमांशी, राखी,गुंजन को क्रमश प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त करने पर प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर नरेंद्र, देवेन्द्र, पुष्पा, सुनील ,अश्विनी , मनोज कुमार, सरिता, रवि वत्स, राजकुमार, भूपेंद्र, कृष्ण कुमार, विजेंद्र सिंह, राजेश कुमार, अजय पाल , घनश्याम सैनी, सुषमा यादव, अलका यादव, मंजीत कुमारी, रेणु यादव, पूजा यादव, निधि शर्मा, महेन्द्र सिंह प्रदीप यादव, पूनम रोहिल्ला, संजय यादव, स्वाती शर्मा, सुरक्षा देवी, अशोक कुमार, जसबीर आदि मौजूद रहे।
धारूहेड़ा: विजेताओं को पुरस्कृत करते हुए स्टाफ

Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now

और पढ़ें