हरियाणा के इस शहर में बनेगा Charitable Hospital, मुक्त मिलेगा उपचार

On: March 22, 2026 9:28 AM
Follow Us:
Doctor

Charitable Hospital: हरियाणा के फतेहाबाद जिले के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। समाजसेवी संस्था श्री राम सेवा समिति की ओर से फतेहाबाद के खैरातीखेड़ा रोड पर एक भव्य चैरिटेबल अस्पताल का निर्माण करवाया जा रहा है। इस अस्पताल का भूमि पूजन और शिलान्यास समारोह शुक्रवार को मंत्रोच्चारण के साथ सम्पन्न हुआ। करीब 15 करोड की लागत से अस्पताल तैयार किया जाएगा।

समाजसेवी जिंदल व अग्रवाल सभा के संरक्षक देवीदयाल तायल की ओर से भूमि पूजन किया  जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री राम सेवा समिति के प्रधान धर्मपाल बुढ़लाडिया ने की।

हरियाणा के फतेहाबाद शहर में अभी तक कोई भी चैरिटेबल अस्पताल नहीं था  जिससे आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग को इलाज के लिए या तो भारी खर्च उठाना पड़ता था या शहर से बाहर जाना पड़ता था।Charitable Hospital

लिया सकंल्प: श्री राम सेवा समिति ने चैरिटेबल अस्पताल के निर्माण का संकल्प लिया। संस्था के सचिव ज्ञानचंद मित्तल और उपप्रधान राजेंद्र मोदी ने बताया कि इस अस्पताल के निर्माण में शहर के प्रबुद्ध नागरिकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। अस्पताल पर करीब ₹15 करोड़ रुपये की लागत आने की संभावना है।Charitable Hospital

यह अस्पताल न केवल शहर की चिकित्सा जरूरतों को पूरा करेगा  बल्कि यह समाज के कमजोर वर्गों को राहत पहुंचाने की दिशा में एक सशक्त कदम साबित होगा। आने वाले समय में यह अस्पताल फतेहाबाद की सेहत की रीढ़ बन सकता है।

Best24News

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं।दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से वे रेवाड़ी, धारूहेड़ा और आसपास के क्षेत्रों की ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now