Weather Update: पिछले कई दिनो से हरियाणा दिल्ली व एनसीआर मे हीट वेव का कहर बरपा रहा है। इतना ही गर्मी के चलते तापतान रोजाना बढता ही जा रहा है। लेकिन लोगो को जल्द ही इस हीट वेव से राहत मिलने वाली है।
Weather Update: कृषि मौसम विज्ञान विभाग चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के विभागाध्यक्ष डॉ मदन खीचड़ ने मौसम को लेकर ताजा अपडेट जारी किया है। उन्होंने कहा कि इस दौरान तापमान में बढ़ोतरी की संभावना है। कई राज्यों में गर्मी चलते लू चलने की संभावना है।
जानिए कब बदलेगा मौसम: मौसम विभाग ने बताया कि हरियाणा, दिल्ली व एनसीआर में 29 अप्रैल तक मौसम ड्राई रहेगी। इतना ही नहीं 26 अप्रैल को उत्तरपश्चिमी व पश्चिमी हवाएं चलने की संभावना है। विभाग का कहना है कि गर्मी के चलते तापमान में बढ़ोतरी होगी। वहीं 27 अप्रैल को हवा में बदलाव से आंशिक बादल छाएं रहेंगे। इसके अलावा 28 और 29 अप्रैल को फिर से पश्चिमी हवाएं चलेंगी और फिर से मौसम हीट होने की संभावना है।
अभी ओर बढेगी गर्मी’ मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है अभी गर्मी से राहत नही मिलेगी। आगे तीन चार दिन ओर गर्म धूल भरी हवाएं अर्थात लू भी चलने की संभावना है। वहीं 30 अप्रैल के बाद पश्चिमीविक्षोभ के आंशिक प्रभाव से राज्य में मौसम में बदलाव की संभावना है।
















