Breaking News: हरियाणा तालाब एवं अपशिष्ट जल प्रबंधन प्राधिकरण के सहालहार पहुचें खरखडा

On: March 22, 2026 9:54 AM
Follow Us:
KHARKADA TALAB INSPECTION

Breaking News: हरियाणा के जिला रेवाड़ी गांव खरखडा में हरियाणा तालाब एवं अपशिष्ट जल प्रबंधन प्राधिकरण के प्रमुख सलाहकार प्रभाकर कुमार वर्मा और उनकी टीम ने गांव का ओचक दौरा किया। इस दौरान उन्होंने जोहड़ में चल रहे विकास कार्यो की प्रगति रिपोर्ट ली।

उन्होंने ग्राम सचिवालय की भी बहुत प्रशंसा की, जो गाँव के विकास और प्रशासन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। सचिवालय में लगे सीसीटीवी कैमरों की भी प्रशंसा की गई, जो सुरक्षा और निगरानी में मदद करते हैं। साथ ही पर्यावरण की दृष्टि से बन रहे हर्बल पार्क को लेकर प्रशंसा व्यक्त की। उन्होंने गाँव में हो रहे विकास कार्यों की भी समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

हरियाणा तालाब एवं अपशिष्ट जल प्रबंधन प्राधिकरण के सहालहार पहुचें खरखडा
हरियाणा तालाब एवं अपशिष्ट जल प्रबंधन प्राधिकरण के सहालहार पहुचें खरखडा

सरपंच सुशील यादव ने बताया कि प्रभाकर कुमार वर्मा के नेतृत्व में हरियाणा तालाब एवं अपशिष्ट जल प्रबंधन प्राधिकरण गाँवों के विकास और जल प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

ग्राम पंचायत की और से भी प्रभाकर और उनकी टीम को पूरा आश्वस्त किया की पंचायत जोहड़ के सौंदिर्यकरण के लिए वो सभी प्रयास करेगी जिससे जोहड़ की सुंदरता आसपास के इलाके के लिए भी एक बेहतर उदाहरण बनेगा।

Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now

और पढ़ें