Heat waves: हरियाण में गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दी है। तेजी से बढ रही गर्मी के चलते प्रशासन आमजन का एडवाइजरी जारी की है। क्यों कि गर्मी के मौसम में हवा के गर्म थपेड़ों और बढ़े हुए तापमान से लू (हीट वेव) लगने का खतरा बढ़ जाता है, ऐसे में धूप में घूमने वालों, खिलाड़ियों, बच्चों, बुजुर्गों और बीमार व्यक्तियों को लू लगने का डर ज्यादा रहता है।
दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में प्रचंड गर्मी अपने असली रूप में आ गई है। जिसकी वजह अस्पतालों में मरीजों की संख्या भी काफी बढ़ गई है। वहीं काफी लोग हीट स्ट्रोक की वजह से अपनी जान भी गवां चुके हैं।
प्रशासन की ओर से जारी की गई एडवाइजरी की पालना करें और हीट वेव से बचे रहें। उहीट वेव से बचाव के लिए स्थानीय मौसम संबंधी खबरों के लिए रेडियो सुनें, टीवी देखें, समाचार पत्र पढ़ें। गर्मी में हल्के रंग के ढीले सूती कपड़े पहनें, अपना सिर ढककर रखें, कपड़े, हैट व छतरी का उपयोग करें, पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं-भले ही प्यास न लगी हो, ओआरएस (ओरल रीहाइड्रेशन सॉल्यूशन), घर में बने पेय जैसे लस्सी, तोरानी (चावल का मांड) नींबू पानी, छाछ आदि का सेवन कर तरोताजा रहें।
पार्किंग के समय बच्चों को वाहनों में छोड़कर न जाएं, उन्हें लू लगने का खतरा हो सकता है, नंगे पांव बाहर न जाएं, गर्मी से राहत के लिए हाथ का पंखा अपने पास रखें, काम के बीच में थोड़ा-थोड़ा विश्राम लें, खेत खलिहान में काम कर रहे हैं तो समय-समय पर पेड़ या छाया में ही आसरा लें।
जंक फूड का सेवन न करें: चिकित्सको ने कहा कि गर्मी के मौसम में जंक फूड का सेवन न करें। ताजे फल, सलाद तथा घर में बना खाना खाएं। खासतौर से दोपहर 12 बजे से शाम 3 बजे के बीच धूप में सीधे न जाएं। यदि बच्चे को चक्कर आए, उल्टी, घबराहट और तेज सिरदर्द हो, सीने में दर्द हो या सांस लेने में कठिनाई हो तो चिकित्सक को दिखाएं।
शरीर को ठंडक देने के साथ साथ डॉक्टर और एंबुलेंस को बुलाएं, उन्हें अपने पास हमेशा पानी की बोतल साथ रखें। बढ़ती गर्मी में वृद्ध एवं कमजोर व्यक्तियों की खास देखभाल करें, तेज गर्मी, खासतौर से जब वे अकेले हों तो कम से कम दिन में दो बार उनकी जांच करें।
इस तरह के पहने कपड़ें: परामर्श में बताया गया है कि दोपहर 12 से 3 बजे तक जब धूप सबसे तेज होती है उस वक्त बाहर जाने से बचें. अगर बाहर जाना जरूरी हो, तो हल्के रंग के ढीले सूती कपड़े पहनें और सिर को स्कार्फ, टोपी या छाते से ढकें. साथ ही, आंखों को UV किरणों से बचाने के लिए सनग्लासेस पहनना भी फायदेमंद रहेगा.

















