Dera Sacha Sauda Chief at Sirsa Deraसिरसा। डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह बुधवार सुबह सिरसा स्थित डेरा मुख्यालय पहुंच गए। डेरा प्रमुख के सिरसा पहुंचने की जानकारी मिलते ही उनके समर्थकों में खुशी दौड़ गई। उधर डेरा में पहुंचने के बाद डेरा प्रमुख ने अपने सोशल मीडिया चेनल पर ऑनलाइन आकर डेरा अनुयायियों को दर्शन दिए।
Dera Sacha Sauda Chief at Sirsa Dera डेरा प्रमुख ने कहा कि एक बार फिर से आपकी सेवा में हाजिर हुए हैं। ये महीना स्थापना माह है, इसकी आपको बहुत बहुत बधाई हो। साईं जी की सेवा का महीना है, इसमें सेवा करनी है। हाथ जोड़कर विनती वही है आपको अपने घरों में रहना है, अपनी अपनी जगह पर रहना है। जैसा आपको जिम्मेवार कहेंगे, वैसे करना है। साध संगत पर हमें गर्व है वो जैसा कहते हैं वैसा मानती है। भगवान आपको घरों में बहुत बहुत खुशियां दें।
https://www.facebook.com/share/r/16WauEzi4W/
डेरा प्रमुख इस वीडियो में पहले के मुकाबले काफी फिट नजर आ रहे हैं। डेरा प्रमुख को 13वीं बार फरलो मिली है। डेरा प्रमुख के सिरसा डेरे में पहुंचते ही पुलिस की ओर से सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।
डेरा प्रबंधन कमेटी ने भी डेरा अनुयायियों से आग्रह किया है कि वे अपने घरों में ही रहें और जो भी निर्देश हो उनकी पालना करें।
वहीं डेरा सच्चा सौदा के प्रवक्ता जितेंद्र खुराना ने कहा कि डेरा प्रमुख को स्टेट आर्थिरिटी द्वारा 21 दिनों की फरलो दी गई है। डेरा प्रमुख को निर्धारित नियमानुसार ही फरलो दी गई है। इस दौरान डेरा प्रमुख सिरसा आश्रम में रहेंगे।

















