Delhi Weather: दिल्ली एनसीआर में लू का कहर शुरू! तापमान को लेकर मौसम विभाग ने दिया ये संकेत

On: April 7, 2025 8:45 PM
Follow Us:
heat waves

Delhi Weather: भारतीय मौसम विभाग ने दिल्ली समेत छह राज्यों में भीषण गर्मी और लू चलने की चेतावनी जारी की है। यह चेतावनी खासकर उन लोगों के लिए महत्वपूर्ण है जो दिन में बाहर निकलने की योजना बना रहे हैं।

कई इलाकों में अधिकतम तापमान 40 से 42 डिग्री सेल्सियस के बीच पहुंचने की संभावना है। Delhi NCR Haryana  में गर्म हवाएं चलेंगी जिससे अगले कुछ दिनों में पारा और चढ़ सकता है।

नोएडा गाजियाबाद फरीदाबाद और गुरुग्राम जैसे आस-पास के इलाकों में भी लू का असर रहेगा। इन इलाकों में न्यूनतम तापमान 22 से 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है जबकि अधिकतम तापमान 42 डिग्री तक पहुंच सकता है।

IMD ने लोगों से दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे के बीच बाहर निकलने से बचने की अपील की है। हल्के सूती कपड़े पहनना और हाइड्रेटेड रहना ज़रूरी है। इस भीषण गर्मी में बच्चों और बुज़ुर्गों का ख़ास ख्याल रखना चाहिए।

 

Delhi Weatherमध्य और उत्तर-पश्चिम भारत में अगले चार दिनों तक भीषण गर्मी  (Heat waves) रहने की संभावना है। IMD ने अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी का अनुमान लगाया है। सोमवार को आसमान साफ ​​रहेगा और 16 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी।

Harsh

हर्ष चौहान पिछले तीन साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। इस साइट के माध्यम से अपराध, मनोरंजन, राजनीति व देश विदेश की खबरे मेरे द्वारा प्रकाशित की जाती है। मै बतौर औथर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now