Haryana News: हरियाणा पुलिस की रेवाडी कसौला थाना पुलिस, डॉग स्क्वायड व कमांडो के जवानों ने संयुक्त रूप बनीपुर व कसौला चौक पर विशेष सर्च ऑपरेशन चलाया। टीम ने हाईवे के साथ साथ झुग्गी–झोपड़ियों और संदिग्ध स्थानों की जांच की। पुलिस टीम ने वहा पर रह रहे बाहरी श्रमिकों की भी जानकारी ली तथा उनके पहचान पत्र भी जांचे।
थाना कसौला से एसआई प्रदीप कुमार ने बताया कि पुलिस की ओर से सुरक्षा के मद्देनजर और अवैध गतिविधियों में संलिप्त लोगों को काबू करने के लिए यह सर्च अभियान चलाया गया। Haryana News
जिला पुलिस द्वारा गठित थाना कसौला पुलिस, डॉग स्क्वायड व कमांडो के जवानों ने कसौला थाना क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर काम्बिंग सर्च अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस को किसी प्रकार की आपत्तिजनक या संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। जिला में अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए इस तरह के अभियान भविष्य में भी जारी रहेंगे।
डायल पर दे सूचना: अगर कोई नशीला पदार्थ बेचता है तो उसकी सूचना पुलिस को दें, पुलिस तुरंत एक्शन लेगी। उन्होंने कहा कि यदि आपके आसपास कोई भी असामाजिक तत्व संदिग्ध व्यक्ति या वाहन दिखाई दे या किसी भी आपातकालीन स्थिति में तुरंत संबंधित थाना या डायल 112 पर इसकी सूचना दें। सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा।

















