Haryana News: हरियाणा में रिश्वतखोर अधिकारी पर कार्रवाई, 1 लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथों किया गिरफ्तार

On: March 22, 2026 10:07 AM
Follow Us:

Haryana News: हरियाणा में एसीबी की करनाल टीम ने आरोपी राजीव कुमार मल्होत्रा उर्फ यशपाल मलहोत्रा अर्जी नवीस तहसील गोहाना को शिकातयकर्ता से 1,00,000/-रू. (एक लाख रूपये) नकद बतौर रिश्वत राशी लेते तहसील कार्यालय गोहाना जिला सोनीपत से रंगे हाथो गिरफतार किया है तथा इस सम्बन्ध में अभियोग संख्या 10 दिनंाक 3.4.2025, धारा 7, 7ए पी.सी. एक्ट 1988 व 61 बी.एन.एस. 2023 थाना भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, रोहतक में अभियोग दर्ज किया गया है।

शिकायतकर्ता ने एसीबी, करनाल को दी गई अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि उसने गोहाना के नजदीक गांव खंदराई में एक 667 वर्गगज का प्लॉट खरीद किया है।

इस प्लाट की रजिस्ट्री करने की एवज में यशपाल मल्होत्रा अर्जी नवीस तहसील गोहाना द्वारा अभियमन्यु, तहसीलदार गोहाना, जिला सोनीपत के कहने पर उससे 1,00,000/- रू. (एक लाख रूपये) नकद राशी बतौर रिश्वत की मांग की जा रही है।

शिकायतकर्ता की शिकायत पर एसीबी, करनाल की टीम द्वारा कार्यवाही करते हुये आरोपी राजीव कुमार मल्होत्रा उर्फ यशपाल मल्होत्रा अर्जी नवीस, तहसील गोहाना को शिकायतकर्ता से 1,00,000/-रूपये (एक लाख रूपये) नकद राशी बतौर रिश्वत लेते रंगे हाथो तहसील गोहाना, जिला सोनीपत से गिरफ्तार किया है।

उक्त आरोपी को गिरफ्तार करने की कार्यवाही के दौरान इस मामले में दूसरा आरोपी अभिमन्यु तहसीलदार गोहाना मौका से फरार हो गया। इस प्रकरण में आरोपी अभिमन्यु तहसीलदार गोहाना की गिरफतारी अभी बकाया है।

यह पूरी कार्यवाही गवाहो के समक्ष पूरी पारदर्शिता के साथ की गई तथा इस कार्यवाही में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 105 का भी पालन किया गया है।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now