Railway News: भिवानी-डोभ-पाली रेलवे लाइन का दोहरीकरण अंतिम चरण में, जानिए कब से होगा शुरू

On: April 4, 2025 7:38 AM
Follow Us:

Railway News: हरियाणा में रेलवे की यात्रा करने वालो के लिए बडी खुशी की खबर है। भिवानी-डोभ-पाली रेलवे लाइन का दोहरीकरण कार्य तेजी से चल रहा है। इतना नही नहीं खाटूवास-नरनौल रेलवे लाइन का दोहरीकरण कार्य भी तेजी से प्रगति कर रहा है। फिलहाल दोनो का करीब 60 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। इस परियोजना के पूरा होने से यात्रा समय में कमी आएगी और ट्रेनों की आवाजाही में सुधार होगा, जिससे यात्रियों को बेहतर सुविधा मिलेगी।

 नए रेलवे ट्रैक और स्टेशन आधुनिकीकरण: केंद्र सरकार ने हरियाणा के रेलवे नेटवर्क को और अधिक आधुनिक बनाने के लिए कई योजनाओं की घोषणा की है। इन योजनाओं के तहत कुल 1,195 किलोमीटर नए रेलवे ट्रैक बिछाने के लिए 15,875 करोड़ रुपये की परियोजनाएं चल रही हैं।Doubling of Bhiwani-Dob-Pali railway line

इनमें चंडीगढ़-बद्दी, पलवल-नई पृथला, रेवाड़ी-खाटूवास, भिवानी-डोभ-पाली, चुरू-शहदुलपुर-लूणी-समदरी-भीलड़ी, मानेहड़ू-बावनीखेड़ा, खाटूवास-नरनौल, पानीपत-रोहतक, फतेहाबाद-नरवाना, और हिसार-सिरसा-आग्रोहा नई रेलवे लाइनों का निर्माण शामिल है। इसके अलावा, मेरठ-पानीपत, दिल्ली-सोहना-नूह-फतेहाबाद, यमुनानगर-चंडीगढ़ नई रेलवे लाइन परियोजनाएं भी शामिल हैं।

अमृत स्टेशन परियोजना: हरियाणा में रेलवे स्टेशनों के आधुनिकीकरण के लिए ‘अमृत स्टेशन’ योजना के तहत 34 स्टेशनों का विकास किया जा रहा है। इसके तहत कुल 1,149 करोड़ रुपये का बजट रखा गया है। इन स्टेशनों में अंबाला छावनी, अंबाला सिटी, बहादुरगढ़, करनाल, कुरुक्षेत्र, महेन्द्रगढ़, मंडी आदमपुर, मण्डी दाबवाली बल्लभगढ़, भिवानी जंक्शन, चरखी दादरी, फरीदाबाद, गोहाना, हिसार, होडल, जिंद, कालांवाली, कांकला,, नारनौल, नारवाना जंक्शन, पलवल, पानीपत जंक्शन, रेवाड़ी, रोहतक, सिरसा, सोनीपत, यमुनानगर और जगाधरी शामिल हैं।Doubling of Bhiwani-Dob-Pali railway line

Harsh

हर्ष चौहान पिछले तीन साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। इस साइट के माध्यम से अपराध, मनोरंजन, राजनीति व देश विदेश की खबरे मेरे द्वारा प्रकाशित की जाती है। मै बतौर औथर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now