Haryana News: हरियाणा के इस शहर में अवैध कब्जे पर चला बुलडोजर, 50 से ज्यादा झुग्गियां धूमिल

On: March 22, 2026 10:08 AM
Follow Us:

Haryana News: हरियाणा के गुरुग्राम में अवैध कब्जा हटाया जा रहा है। गुरुग्राम मेट्रोपॉलिटन डेवलपमेंट अथॉरिटी और नगर निगम के शहर में संयुक्त रूप से तोड़फोड़ अभियान चला रखा है।

इसी कड़ी में बुधवार शाम को सेक्टर-69 में अवैध निर्माण और अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान 50 से ज्यादा झुग्गियां, 2 रेस्टोरेंट, 1 ऑफिस, दो कार धोने की जगह और 2 कार पॉलिशिंग की दुकानें तोड़ी।

इसके आवाला यहां से ग्रीन बेल्ट की जमीन भी अतिक्रमणधारियों से खाली कराई गई। यहां पहले भी सरकारी जमीन से 60 एकड़ से ज्यादा अवैध कब्जा हटाया गया था, लेकिन बाद में फिर से लोगों ने अतिक्रमण कर लिया।

पुलिस साथ लेकर पहुंची टीम
GMDA के नोडल अधिकारी RS बाठ की अगुवाई में सरकारी अमला पुलिस फोर्स को साथ लेकर कार्रवाई के लिए पहुंचा था। इस कार्रवाई के दौरान 50 से ज्यादा पुलिस जवान, एटीपी मांगे राम, सतेंद्र, जेई सुमित बूरा और नगर निगम से प्रदीप और कपिल यादव मौजूद रहे।

सरकारी जमीन पर कब्जा
नोडल अधिकारी ने बताया कि ये सभी दुकानें और झुग्गियोां बिना परमिशन के सरकारी जमीन पर बनाई गई थी। नगर निगम ने पहले भी हटाने के लिए नोटिस दिया था। सरकारी जमीन को सुंदर बाने और विकास के लिए खाली कराना जरूरी था।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now