Rewari News: जडथल माता मंदिर में मेला व कुश्ती दंगल 5 को

On: March 21, 2026 10:36 PM
Follow Us:
जडथल माता मंदिर

Rewari News: धारूहेड़ा  कस्बे के गांव जडथल में जय अंबे चैरिटेबल ट्रस्ट की बैठक माता मंदिर 5 अप्रैल को मेला व कुश्ती दंगल का आयोजन किया जाएगा।

ट्रस्ट के प्रधान निहाल सिह चौहान ने बताया कि नवरात्रों पर लगने वाली मेले में 4 अप्रैल को रात्रि 9:00 बजे माता का विशाल जागरण का आयोजन किया जाएगा वहीं शनिवार 5 अप्रैल को माता मंदिर में विशाल मेला व भडारे का आयोजन किया जाएगा ।

इस बार मेले में अंतिम कुश्ती दंगल 51000 रूपए का होगा । पहलवानों को मेला कमेटी की ओर से नकद ईनाम दिया जाएगा। मेले की तैयारियों को लेकर सरपंच राज बहादुर, विजय सिंह, रूपेंद्र ,सतीश यादव, जसवंत यादव, रामपत, राजू, मलखान, भागीरथ नंबरदार, सुरेंद्र मुकदम, वीरेंद्र, राजेंद्र, नरेश, शंकर, कमल व सुनील चौहान को जिम्मेदारियों सोपी गई।

Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now