Haryana News: हरियाणा के करनाल में सेक्टर 12 स्थित कोर्ट के बाह नगर निगम के पीछे बाइक सवार 2 बदमाशों ने एक व्यक्ति पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दी। कोर्ट में पेशी पर आए हैप्पी घरौंडा को गोलियां लगी है। हैप्पी पर घरौंडा सिविल लाइन थाना में किडनैपिंग, अवैध हथियार रखने, धोखाधड़ी और मारपीट के 4 केस दर्ज है।
जानकारी के मुताबिक हैप्पी घरौंडा नाम व्यक्ति कोर्ट में पेशी पर आया हुआ था। वह नगर निगम के पीछे रेहड़ी पर फ्रूट चाट खा रहा था। इसी दौरान बाइक पर सवार दो युवक आए और अचानक गोलियां चलानी शुरू कर दी। इस हमले में पास में खड़े गुरविंद्र एडवो्टे को भी गोलियां लगीं।
चार राउंड फायरिंग के बाद हमलावर फरार
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हैप्पी अपने दोस्तों के साथ कोर्ट में तारीख पर आया हुआ था। तारीख के बाद वह अपने दोस्तों से अलग होकर पार्किंग की तरफ फ्रूट चाट खाने के लिए गया था। इसी दौरान वहां पर स्पलेंडर बाइक पर हैलमेट पहनकर आए दो बदमाशों ने हैप्पी पर गोलियां चलाई।
जिसमें 2 गोली हैप्पी को लगी, एक गोली टांग पर तो दूसरी उसके पट पर लगी। वहीं पास में खेड़ होकर फ्रूट चाट खा रहे एटवोकेट गुरविंद्र के भी पट में गोलियां लगी है। घटना के बाद वहां अफरा-तफरी मच गई और आरोपी बाइक पर सवार होकर भाग गए।
DSP और SHO मौके पर पहुंचे, पुलिस जांच में जुटी
घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी राजीव और सिविल थाना SHO श्रीभगवान पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने तुरंत घटनास्थल का जायजा लिया और सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।
दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया
फायरिंग में घायल हुए हैप्पी और गुरविंद्र को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों के मुताबिक दोनों का इलाज जारी है और उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस हमलावरों की पहचान करने में जुटी है और जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू करेगी।
















