
School Summer Holiday: दिल्ली शिक्षा निदेशालय ने 11 मई से 30 जून 2025 तक गर्मी की छुट्टियों की घोषणा कर दी है. इस दौरान सभी सरकारी स्कूल बंद रहेंगे. हालांकि मौसम की स्थिति को देखते हुए छुट्टियों की अवधि बढ़ाई भी जा सकती है. सर्कुलर में कहा गया है कि अगर जून के बाद भी तापमान अधिक बना रहता है, तो अवकाश आगे बढ़ाने का निर्णय लिया जाएगा.
रेमेडियल क्लासेस के लिए कुछ छात्रों को बुलाया जाएगा
छुट्टियों के दौरान कक्षा 9वीं, 10वीं और 12वीं के छात्रों के लिए रेमेडियल क्लासेस चलाई जाएंगी. इन कक्षाओं का उद्देश्य बोर्ड और मुख्य कक्षाओं के छात्रों की पढ़ाई को बनाए रखना है. यह क्लासेस 13 मई से 31 मई 2025 तक सुबह 7:30 से 10:30 बजे तक आयोजित की जाएंगी. School Summer Holiday
ये भी पढ़ें:दिल्ली-NCR में अब देखते ही इंपाउंड होगें ये वाहन, 10 लाख जुर्माना वाला वाहन जब्त
विज्ञान और गणित रहेंगे अनिवार्य
कक्षा 9वीं और 10वीं के लिए विज्ञान और गणित अनिवार्य विषय होंगे. इसके अलावा एक तीसरा विषय छात्रों की ज़रूरत के अनुसार स्कूल प्रिंसिपल द्वारा तय किया जाएगा. डबल शिफ्ट वाले स्कूलों में छात्रों को व्यवस्थित करने के लिए अलग-अलग विंग्स में कक्षाएं आयोजित की जाएंगी ताकि भीड़ न हो.
ऑनलाइन कक्षाओं की भी संभावना
ये भी पढ़ें:यूपीआई से 84 हजार की साइबर ठगी, रेवाड़ी में दो आरोपी गिरफ्तार
दिल्ली सरकार के अनुसार, रेमेडियल कक्षाएं ऑफलाइन के साथ-साथ ऑनलाइन माध्यम से भी हो सकती हैं. ताकि छात्रों की उपस्थिति और सुविधा दोनों को ध्यान में रखा जा सके. यह निर्देश केवल सरकारी स्कूलों पर लागू होगा. निजी स्कूलों को अपनी सुविधा के अनुसार छुट्टियों और कक्षाओं का निर्णय लेने की स्वतंत्रता दी गई है. School Summer Holiday
