बुधवार, 14 अक्टूबर 2026

Dharuhera Latest News: 22 साल की टीचर रहस्यमय तरीके से लापता, मोबाइल बंद, परिवार का रोकर बुरा हाल

Written by: Best24News

Published:

Dharuhera Latest News: धारूहेड़ा की 22 साल की शिक्षिका का रहस्यमय तरीके से लापता हो गई है। शिक्षिका के अचानक लापता हो जाने के बाद परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है।…


Dharuhera Latest News: धारूहेड़ा की 22 साल की शिक्षिका का रहस्यमय तरीके से लापता हो गई है। शिक्षिका के अचानक लापता हो जाने के बाद परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है। परिवार के द्वारा बार-बार बेटी को कॉल किया जा रहा है लेकिन टीचर का मोबाइल स्विच ऑफ आ रहा है।

Advertisement

परिवार वालों ने बताया कि वह धारूहेड़ा के ही एक प्ले स्कूल में पढ़ाती है। वह रोजाना स्कूल जाती और समय पर लौट आती है लेकिन बीते दिन वह स्कूल से घर नहीं आई और उसका मोबाइल भी स्विच ऑफ आ रहा है।

जब लड़की का मोबाइल नहीं लगा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी। स्कूल शिक्षिका को परिजनों के द्वारा उनके रिश्तेदारों के घर दोस्तों के घर और स्कूल में खोजा गया। कोई सुराग नहीं मिलने के बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी।

Advertisement

ये भी पढ़ें:पराली जलाने वालों को लेकर रेवाड़ी प्रसासन अलर्ट, पकडे जाने पर ये होगी कार्रवाई

शिक्षिका के अचानक गायब हो जाने से आसपास के लोगों में दहशत देखने को मिल रही है। वही इस घटना ने महिलाओं के सुरक्षा पर एक बार फिर से सवालिया निशान खड़ा कर दिया है।

जांच में जुटी है पुलिस

पुलिस के द्वारा इस घटना की जांच की जा रही है। पुलिस स्कूल के आसपास के सभी दुकानों का सीसीटीवी कैमरा खंगाल रही है। परिजनों को पुलिस ने विश्वास दिलाया है कि जल्दी वह उनकी बेटी को खोज देंगे।

ये भी पढ़ें:कंवाली के शहीद रामस्वरूप स्कूल में 15 व 16 अक्टूबर को होगा जिला स्तरीय सांस्कृतिक उत्सव 2026: तैयारियों की हुई समीक्षा

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

संबंधित खबरें

WhatsApp