बुधवार, 14 अक्टूबर 2026

Rewari Breaking News: स्टेशन पर रहस्यमयी हालात में मिली डेढ़ साल की बच्ची, जांच में जुटी पुलिस

Written by: Best24News

Published:

Rewari Breaking News: रेवाड़ी से एक दिल को जाग छोड़ देने वाली घटना सामने आई है। शहर के रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर वन पर आज सुबह एक डेढ़ साल की लावारिस…


शन पर रहस्यमयी हालात में मिली डेढ़ साल की बच्ची
शन पर रहस्यमयी हालात में मिली डेढ़ साल की बच्ची
Google News Follow us on Google

Rewari Breaking News: रेवाड़ी से एक दिल को जाग छोड़ देने वाली घटना सामने आई है। शहर के रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर वन पर आज सुबह एक डेढ़ साल की लावारिस बच्ची मिली है। बच्ची को कंबल में लपेटकर किसी ने एक बेंच पर सुला दिया था। सफाई कर्मचारियों ने सफाई करने के दौरान इस बच्ची को देखा इसके बाद उन्होंने रेल पुलिस को इसकी सूचना दी।

Advertisement

बच्ची के माथे और नाक पर मिले हैं घाव के निशान

मौके पर पहुंच कर रेलवे पुलिस ने इस बच्ची को अपने संरक्षण में ले लिया है। सूत्रों की माने तो बच्ची की हालत बेहद ही गंभीर है। बच्चों के माथे और नाक पर घाव के निशान मिले हैं, वही बच्ची की आंख भी सूजी हुई है।

कुपोषण की शिकायत लग रही है बच्ची 

ठीक से देखभाल नहीं करने के वजह से बच्ची के आंख और नाखून पर भी पापड़ी पड़ गए हैं। बच्ची को देखकर ऐसा लग रहा है कि काफी लंबे समय से कोई उसकी देखभाल नहीं कर रहा था।

Advertisement

ये भी पढ़ें:पराली जलाने वालों को लेकर रेवाड़ी प्रसासन अलर्ट, पकडे जाने पर ये होगी कार्रवाई

चाइल्ड वेलफेयर कमेटी की इंचार्ज श्रुति शर्मा ने जानकारी दिया कि 8:00 रेलवे स्टेशन पर लावारिस हालत में एक छोटी सी बच्ची मिली है। बच्ची को देखकर ऐसा लग रहा है जैसे वह कुपोषण की शिकार है। बच्चों को चिकित्सा की जरूरत थी इसलिए उसे अस्पताल में एडमिट कराया गया है और डॉक्टर उसका उपचार कर रहे हैं।

सीसीटीवी कैमरा कंगाल रही है रेलवे पुलिस

रेलवे पुलिस के द्वारा सीसीटीवी कैमरा चेक किया जा रहा है ताकि देखा जा सके कि आखिर बच्ची को यहां पर छोड़कर कौन गया है। पुलिस के द्वारा बच्ची के परिजनों की तलाश जोरों शोरों से की जा रही है।पुलिस के द्वारा बच्ची को डॉक्टर के देखरेख में छोड़ दिया गया है। आपको बता दे की बच्ची को डॉक्टर के पास छोड़ गया है ताकि उसे उचित उपचार मिल सके।

ये भी पढ़ें:कंवाली के शहीद रामस्वरूप स्कूल में 15 व 16 अक्टूबर को होगा जिला स्तरीय सांस्कृतिक उत्सव 2026: तैयारियों की हुई समीक्षा

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

संबंधित खबरें

WhatsApp